Move to Jagran APP

बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल बने केसरी नाथ त्रिपाठी, लिया शपथ

केशरी नाथ त्रिपाठी ने आज बिहार के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित राज्यमंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद थे

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 10:17 PM (IST)
बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल बने केसरी नाथ त्रिपाठी, लिया शपथ
बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल बने केसरी नाथ त्रिपाठी, लिया शपथ

पटना [जेएनएन]। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने आज बिहार के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ लिया। आज दिन के 11 बजे राजभवन के राजेंद्र मंडपम सभागार में कार्यकारी राज्यपाल के रूप में उन्हें शपथ दिलायी गई।

loksabha election banner

पटना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेंद्र मेनन उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही राज्यमंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनियुक्त राज्यपाल को बधाई दी। आज शाम कार्यकारी राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे। केशरी नाथ त्रिपाठी बुधवार की देर शाम कोलकाता से पटना पहुंचे थे।

बिहार के प्रभारी राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी बुधवार की शाम सेवा विमान से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। त्रिपाठी को गुरुवार को बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ लिये।

त्रिपाठी बुधवार की शाम 5.50 बजे सेवा विमान से पटना पहुंचे। यहां गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य पहले से ही राज्यपाल के स्वागत के लिए मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने उनका परिचय मंत्रिमंडल के सदस्यों से कराया। प्रभारी राज्यपाल एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए प्रस्थान कर गए। गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाया।

यह भी पढ़ें: बिहार: राष्ट्रपति पद के लिए लालू यादव ने भी भरा नामांकन, जानिए

केशरीनाथ त्रिपाठी दोबारा बिहार के प्रभारी राज्यपाल का पद संभालेंगे। इसके पूर्व नवंबर 2014 में वे बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। उस दौरान वे 14 नवंबर से लेकर 15 अगस्त, 2015 तक बिहार में रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद गुरुवार को ही उनके कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़ें: जानिए क्या थी वजह कि नीतीश को इतना भा गये NDA के 'राम'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.