यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्रकार हत्याकांड : कइयों की आंखों में खटक चुके थे राजदेव
सिवान जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई। हत्याकांड के कारण फिलहाल अज्ञात ...और पढ़ें

पटना। सिवान जिला मुख्यालय में शुक्रवार की शाम पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या कर दी गई। हत्याकांड के कारण फिलहाल अज्ञात हैं। वे कइयों की आंखों की किरकिरी रहे थे। उन्हें पहले कई बार धमकियां मिलीं थीं।
जानकारी के अनुसार हत्यारे ने राजदेव के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। राजदेव सिवान के स्थानीय थे। स्थानीय होने के साथ सिवान में बतौर पत्रकार लंबे समय से कार्यरत राजदेव कई लोगों के निशाने पर थे। अलग-अलग समय में उनको कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। कई बार उनसे बदसलूकी की गई, लेकिन वे इससे बेखौफ होकर पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करते रहे।
राजदेव सिवान में कइयों की आंखों में खटक चुके हैं। हाल के दिनों में उन्होंने भू-माफियाओं के वर्चस्व पर भी कई बार प्रहार किया था।
जानकारों की नजर में हत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल का मामला इतना पेचीदा है कि उनतक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। पुलिस को अपराधियों की धरपकड़ के साथ जनाकांक्षा पर भी खरा उतरना होगा।