यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जीतनराम मांझी ने कहा, मैंने भी पी है ताड़ी, इसपर प्रतिबंध गलत
बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी के साथ-साथ ताड़ी की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाने की पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ...और पढ़ें

पटना। बिहार सरकार द्वारा शराबबंदी के साथ-साथ ताड़ी की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगाने की पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने मुखालफत की है। मांझी ने ताड़ी पर प्रतिबंध का विरोध करते हुए कहा है कि उन्होंने भी ताड़ी का सेवन किया है।
मांढी ने कहा कि ताड़ी दवा के रूप में भी पी जाती है। खुद उन्होंने भी दवा के रूप में 15 दिनों तक इसका सेवन किया है। उन्होंने राज्य सरकार के फैसले पर एतराज जताते हुए कहा कि ताड़ी के कारोबार में गरीब और एससी-एसटी तबके के लोग लगे हैं। यही उनकी रोजी-रोटी है। लिहाजा, सरकार को प्रतिबंध लगाने के फैसले पर विचार करना चाहिए।
लालू जी से सरकार ले सबक - मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सरकार को हिदायत देते हुए कहा है कि नीतीश सरकार को अपने सहयोगी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से सबक लेनी चाहिए, जिन्होंने अपने कार्यकाल में ताड़ी को टैक्स-फ्री कर दिया था। उन्होंने इसपर रोक को बेकार बताया तथा पूछा कि इसपर प्रतिबंध लगा देने से सरकार को कितनी आमदनी हो जाएगी?