विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जदयू में बागियों पर बड़ी कार्रवाई, रमई राम व अर्जुन राय समेत 21 नेता सस्‍पेंड

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 14 Aug 2017 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 10:32 PM (IST)

जदयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 21 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी ...और पढ़ें

जदयू में बागियों पर बड़ी कार्रवाई, रमई राम व अर्जुन राय समेत 21 नेता सस्‍पेंड
जदयू में बागियों पर बड़ी कार्रवाई, रमई राम व अर्जुन राय समेत 21 नेता सस्‍पेंड

पटना [जेएनएन]। जदयू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 21 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में निलंबित (सस्‍पेंड) कर दिया है। इन नेताओं ने शरद यादव के 10 से 12 अगस्‍त तक के बिहार दौरे में उनका साथ दिया था। निलंबित नेताओं में पूर्व सांसद अर्जुन राय, पूर्व मंत्री रमई राम और पूर्व एमएलसी विजय वर्मा शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

विदित हो कि रमई राम और अर्जुन राय पार्टी के निर्देश की अवहेलना कर शरद यादव की जनसभाओं में उनके साथ थे। उन्‍होंने पार्टी के खिलाफ जाकर बयान भी दिया था। इससे पहले जदयू ने नोटिस जारी कर कहा था कि जो भी पार्टी नेता या कार्यकर्ता शरद यादव के साथ जाएंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले पार्टी ने महासचिव अरूण श्रीवास्तव पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया था। उसके बाद विपक्ष की मीटिंग में शामिल होने पर सांसद अली अनवर को निलंबित भी कर दिया था। जदयू ने शरद यादव को भी राज्यसभा में नेता पद से हटाया। शरद को 19 अगस्‍त को पटना में हो रही जदयू कार्यकारिणी की बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए तलब भी किया गया है।