विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गया में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Sun, 17 May 2015 11:11 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2015 11:13 PM (IST)

गया जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोन्ही जमजोर के दक्षिण-पूरब कोने में हड़सुखवा पहाड़ी पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गया। गया जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोन्ही जमजोर के दक्षिण-पूरब कोने में हड़सुखवा पहाड़ी पर रविवार को पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़ में महिला नक्सली बबिता भोक्त उर्फ रानी मारी गई। पुलिस ने उसके बैग से इंसास रायफल की तीन मैगजीन, आइडी तार, एक चाकू, खाने का सामान और कपड़े बरामद किए हैं।

मुठभेड़ की जानकारी पर एसएसपी मनु महराज घटनास्थल के लिए दलबल के साथ जिला मुख्यालय से रवाना हो गए। मुठभेड़ पूरी होने के बाद एसएसपी ने बताया कि सुबह से ही सैन्य पुलिस व बाराचट्टी के पुलिस पदाधिकारी जंगलों में नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे। इसी बीच पहाड़ी पर माओवादियों के ठहरने की सूचना मिली। अपने को सुरक्षित करते हुए पुलिस और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन नक्सलियों को लक्षित करते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें एक महिला माओवादी को जवानों ने मार गिराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस व माओवादी के बीच कई राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस की गोली से कई और माओवादी घायल होकर भागे हैं। उन्हें खोजने को कोबरा, एसटीएफ, एसएसबी तथा स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जंगलों मे कांबिंग कर रही है। एसएसपी ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान जारी रहेगा।