विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में बिहार से ज्यादा बेरोजगारी :मांझी

By pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Sat, 03 Jan 2015 09:52 AM (IST)Updated: Sat, 03 Jan 2015 09:54 AM (IST)

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गुजरात में बिहार से ज्यादा बेरोजगारी है। पिछले नौ साल में बिहार का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंगेर। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गुजरात में बिहार से ज्यादा बेरोजगारी है। पिछले नौ साल में बिहार का चहुंमुखी विकास हुआ है। यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। महिलाओं को सम्मान मामले में आज भी बिहार गुजरात से अधिक बेहतर है। गुजरात का विकास नया नहीं, वह तो समुद्र के किनारे बसे होने के कारण पहले से ही विकसित था। मांझी शुक्रवार को महेशपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं के अनावरण के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार में पांच बड़े और 20 छोटे हवाई अड्डे हैं। इनमें से अधिकांश बंद हैं। मैंने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है कि इन सभी हवाई अड्डों को चालू करने में सहयोग करे। केंद्र सरकार अगर एक या दो हवाई अड्डों के विकास में भी सहयोग दे तो मुंगेर में हवाई सेवा शुरू करने को राज्य सरकार सबसे अधिक प्राथमिकता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार दो भागों में बंटा है। उत्तर बिहार बाढ़ से प्रभावित है। दक्षिण बिहार सूखा झेल रहा है। बावजूद बिहार में पर्यटन के विकास की असीम संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर है। बीते वर्ष दो करोड़ देशी-विदेशी पर्यटक बिहार आए।