विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा को बिग बॉस के घर में स्वामी ने कह दिया...बुढ़िया

By Kajal KumariEdited By: Kajal Kumari
Published: Tue, 15 Nov 2016 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 10:52 PM (IST)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा जो आजकल बिग बॉस के घर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं उन्हें स्वामी ओमप्रकाश ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा जो आजकल बिग बॉस में छाई हुई हैं। उनका नाता हमेशा किसी-न-किसी वजह से विवादों में बना रहता है। कभी अपने रोमांस के चलते तो कभी अपने झगड़ों की वजह से। मोनालिसा और स्वामी ओमप्रकाश के बीच की खटपट के कारण बिग बॉस की टीआरपी बढ़ी हुई है।

स्वामी ओम की लोकप्रियता घर में सबसे ज्यादा है। वो पहले दिन से ही लोगों के बीच छाए हुए हैं। वो कभी किसी लड़की को बेटी कह देते हैं तो कभी उसे ही धमकी देने लगते हैं। कभी कहते हैं कि कुछ लोग देश की सभ्यता के खिलाफ हैं तो कभी खुद असभ्य बात कर देते हैं।

हाल ही स्वामी जी को घर से निकालकर बिग बॉस के सीक्रेट रूम में भेजा गया था। जहां वो घर के हर मेंबर पर नज़र बनाये हुए थे। वो घरवालों को देख पा रहे थे लेकिन घरवाले उन्हें नहीं देख सकते थे। उसी दौरान टीवी पर मोनालिसा को डांस करता देख स्वामी ने मोना के बारे में कुछ ऐसी बात कही जो ठीक नहीं थी। उन्होंने मोना को बुढ़िया कहा। स्वामी जी की यही क्लिप सलमान खान ने घरवालों को दिखा दी और इसके बाद घर में घमासान मच गया।

खबर ये भी आई है कि स्वामी ओम ने मोनालिसा को बहुत ही गलत तरीके से हांथ लगाया जिसके बाद मोना भड़क गयी और स्वामी जी से उनकी लड़ाई हुई। लड़ाई इतनी बढ़ गयी की मनु पंजाबी को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने स्वामीजी पर हांथ उठा दिया।