विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशा मुक्ति से ही बनेगा स्वस्थ समाज

By JagranEdited By:
Published: Mon, 27 Nov 2017 03:01 AM (IST)

नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

नशा मुक्ति से ही बनेगा स्वस्थ समाज
नशा मुक्ति से ही बनेगा स्वस्थ समाज

नौबतपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम में त्रिभुवन उच्च विद्यालय, नौबतपुर, मध्य विद्यालय खजुरी, कन्या मध्य विधालय नौबतपुर, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय वरुणा सहित कई स्कूल ने भाग लिया। प्रभातफेरी के माध्यम से बच्चों ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश दिया। मद्य निषेध दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय खजुरी में विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। मौके पर शिक्षक हरिओम निराला ने कहा कि समाज में सारी बुराईयों की जड़ नशा है। नशा उन्मूलन के लिये हम सबों को गाव-गाव घर घर अभियान चलाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरुरत है।

------------------------------

ज्ञान हमें फैलाना है, नशे को मार भगाना है

दुल्हिन बाजार के ऐनखा में जीविका के सहयोग से महिलाओं और छात्रों ने नशा मुक्ति के लिए रविवार को पैदल मार्च किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ अनिल कुमार राय और थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। ऐनखा, सोरंगपुर, कटैया सहित कई क्षेत्रों से यह मार्च का कारवां गुजरा। मौके पर बच्चों ने स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया। मौके पर महिलाओं ने नशा मुक्ति के लिए चित्राकन और छात्रों के बीच निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कैडेट्स ने किया जागरूक

मद्य निषेध दिवस पर खगौल में रविवार को एनसीसी के कैडेट के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। मौके पर एनसीसी के चीफ ऑफिसर राम कुमार प्रसाद के नेतृत्व में सभी कैडेट ने लोगों को प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। सभी कैडेट्स के हाथ में नशा मुक्ति के स्लोगन थे। इस मौके पर प्रसाद ने कहा कि नशा से समाज खराब होता है। ऐसे में नशा से दूर रहने पर ही समाज का विकास संभव है।

-----------------------------------शराब है जहर, न करें सेवन

रविवार को बिहटा में मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर प्रखण्ड में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को शराब के सेवन से दूर रहने की सलाह दी। मौके पर उडेहन बालिका उच्च विद्यालय के बच्चों के बीच चित्रकला निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर डॉ. अंजू दत्ता, स्नेह भारती नेहा कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंजू कुमारी, तालिया परवीन, प्रियंका, संजना आदि मौजूद थे।

--------------------------------पदयात्रा के साथ निकाली रैली

दनियावा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नशा-मक्त बिहार के लिए रैली और पदयात्रा कर जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय दनियावा सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी पदयात्रा और रैली निकाली। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बढ-चढ कर हिस्सा लिया।