यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालू अपने कुनबे के साथ जाकर सीएम नीतीश से माफी मांगे- गिरिराज
भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू अपने पूरे कुनबे के साथ जाकर सीएम नीतीश से माफी मांगें।

पटना [जेएनएन]। केंद्र सरकार में मंत्री और बिहर के नवाद से भाजप सांसद गिरिराज सिंह ने लालू कुनबे पर जमकर निशाना साधा है। गिरिराज ने कहा कि लालू यादव के हाथों ही महागठबंधन की दसवीं-तेहरहवीं है।
उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव अपने पूरे कुनबे के साथ जाकर सीएम नीतीश से माफी मांगें। सीएम नीतीश के कारण ही लालू आज सत्ता में हैं। बेटे मंत्री बन चुके हैं।
गिरिराज ने आगे कहा कि जब सीएम नीतीश हमारे साथ गठबंधन में थे तो बिहार में सुशासन था। जब से लालू यादव के साथ महागठबंधन की सरकार बनी है, बिहार में जंगलराज आ गया है।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव को ले सामने आए कई नाम, बिहार के इन नेताओं की भी चर्चा
बता दें कि बीजेपी के फायर ब्रांड नेता के रूप में पहचाने जाने वाले गिरिराज सिंह अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने लालू यादव को ‘ब्लैकमेलर' कहा था।
यह भी पढ़ें: रघुवंश व भाई वीरेंद्र का U Turn, बोले- नीतीश अच्छे आदमी, PM बनने के योग्य