विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व गन्ना मंत्री खुर्शीद ने विधानसभा परिसर में लगाये जय श्री राम के नारे

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 28 Jul 2017 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jul 2017 11:19 PM (IST)

महागठबंधन सरकार में मंत्री रहे खुर्शीद आलम ने विधानसभा परिसर में शुक्रवार को जय श्री राम के नारे लगाये। उन्‍होंने ...और पढ़ें

पूर्व गन्ना मंत्री खुर्शीद ने विधानसभा परिसर में लगाये जय श्री राम के नारे
पूर्व गन्ना मंत्री खुर्शीद ने विधानसभा परिसर में लगाये जय श्री राम के नारे

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ नेताओं के बोल भी बदल गए हैं। नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गये हैं। महागठबंधन सरकार में जदयू कोटे से गन्ना मंत्री रहे खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने विधानसभा परिसर में शुक्रवार को जय श्रीराम के नारे लगाएं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर जयश्री राम कहने से बिहार के दस करोड़ जनता का फायदा होता है तो मैं सुबह-शाम जयश्री राम कहूंगा। जदयू विधायक खुर्शीद ने विधानसभा पोर्टिकों में मीडिया के सामने जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने पत्रकारों को हाथ में बंधे रक्षासूत्र भी दिखाया।

 

खुर्शीद ने कहा कि हमारे इस्लाम में नफरत करने की जगह नहीं है। इस्लाम की बुनियाद में मोहब्बत है। मैं राम के साथ रहिम को भी पूजता हूं। मैं हिन्दुस्तान के सभी धर्मस्थलों पर मत्था टेकता हूं। आत्मा में खुदा बसते हैं। अगर श्रीराम कहने से बिहार की दस करोड़ जनता को फायदा होता है तो मैं सुबह शाम जयश्री कहता रहूंगा।

 

कल तक बीजेपी को कोसने से वो नहीं थकते थे लेकिन सरकार बदलते ही खगडिय़ा के विधायक जी के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी और लालू परिवार से बिहार को छुटकारा मिल गया है।