यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिक्षामंत्री ने कहा -हम शिक्षा व्यवस्था को सुधारेंगे, जिसे जो कहना हो कहे
शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मेरी काम करने की अपनी अलग शैली है, मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था ...और पढ़ें

पटना [जेएनएन]। शिक्षा व्यवस्था पर लग रहे आरोपों के बाद बिहार के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि मेरा काम करने का अपना तरीका है। मेरी पहली प्राथमिकता पूरी व्यवस्था को सुधारने की है। किसी के आरोपों से मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। जिसे जो कहना हो कहता रहे, मैं अपना काम करता रहूंगा।
शिक्षामंत्री ने कहा कि इंटर के रिजल्ट में धांधली और घोटाला जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं, कोई मुझे ये तो बताए कि क्या घोटाला हुआ है? एक टॉपर ने अपनी उम्र छिपाई और इसे धांधली और घोटाला बताया गया। अगर गड़बड़ियां हैं तो जांच भी हो रही है।
उन्होंने ये भी कहा कि बोर्ड अपना काम कर रहा है, विभाग उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करता, मैट्रिक के रिजल्ट के लिए विभाग ने कोई निर्देश जारी नहीं किया है। मैट्रिक का रिजल्ट तैयार हो रहा है और जल्द ही प्रकाशित भी कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: युवा संसद में बोले नीतीश, Need पूरी की जा सकती है Greed नहीं
रघुवंश प्रसाद सिंह के लगाए आरोपों का जवाब देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि राजद के नेता रघुवंश बाबू कुछ ना कुछ बोलते ही रहते हैं। उनकी बातों पर ध्यान कोई नहीं देता, वो भी जब नेता थे तो उनके काम करने की अलग शैली थी, मेरी अपनी शैली है। जदयू के नेताओं ने इन आरोपों पर बचाव ही किया है। जो सही है वो सबके सामने आएगा ही।