विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले किया गैंग रेप, फिर नाले में डुबोकर मारने का प्रयास

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 08:13 AM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 08:29 AM (IST)

राजधानी पटना से सटे एक गांव में दिनदहाड़े 14 साल की छात्रा से नशे में धुत तीन लोगों ने मुंह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। राजधानी पटना से सटे एक गांव में दिनदहाड़े 14 साल की छात्रा से नशे में धुत तीन लोगों ने मुंह काला किया। बेखौफ आरोपियों ने पीडि़त के साथ सामूहिक गैंग रेप के बाद नाले में डुबोकर मारने की भी कोशिश की।

उसकी चीख व कराह का अपराधियों पर कोई असर नहीं पड़ा। हां, शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र 50 साल से अधिक है।

मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय मैट्रिक में पढऩे वाली पीडि़त लड़की स्कूल में छुट्टी होने पर अपने सहेलियों के साथ रविवार को जंगल में बकरी चराने गई थी। उसकी बकरी कहीं गुम हो गई, जिसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच सरयुग चौधरी, कमलेश यादव और बिहारी महतो और दो अज्ञात लोगों ने उसे पकड़ लिया।

सभी शराब के नशे में धुत थे। घने जंगल में ले जाकर उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर दो लोग भाग खड़े हुए। घर पहुंचकर लड़की ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने देर शाम उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। छात्रा की सहेलियों ने पुलिस को घटनास्थल भी दिखाया। मनेर पुलिस का कहना है कि घटनास्थल बिहटा थाना क्षेत्र में पड़ता है। छात्रा के पिता विक्षिप्तहैं। गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल है, लिहाजा पुलिस तैनात कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।