विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलाई लामा ने किया शराबबंदी का समर्थन, कहा- नशा बुरी चीज, करें परहेज

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 28 Dec 2016 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 28 Dec 2016 10:22 PM (IST)

पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में आज आनंद बोधिवृक्ष के रोपन का कार्यक्रम था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा शामिल हुए।

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने बिहार में शराबबंदी की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में लोगों के मन में काफी गुस्सा और तनाव है। इसे दूर करने के लिए वे ड्रग्स और शराब का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह अच्छी चीज नहीं है। इसका सेवन बंद होना चाहिए। दलाई लामा ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में आनंद बोधिवृक्ष (पीपल) लगाया।

इसके बाद उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु है। यहां से भगवान बुद्ध ने अहिंसा और महाकरुणा का जो संदेश दिया था, वह भारत में दो हजार वर्ष बाद आज भी जीवंत है। भगवान बुद्ध का एक अनुयायी होने पर उन्हें गर्व है। बकौल दलाई लामा, ''हमें सारा ज्ञान भारत से मिलता है। हम भारत के शिष्य हैं। मैं भारत के लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने इतिहास एवं दर्शन से सीखें। दुनिया के वैज्ञानिक भी भारत के प्राचीन ज्ञान एवं दर्शन से सीख ले रहे हैं।''

दलाई लामा ने कहा कि नीतीश कुमार से मिलने पर काफी अच्छा लगा है। कहा कि अलग-अलग देशों में रहने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों के बीच आपसी प्रेम का रिश्ता रहना चाहिए।

मीसा का PM मोदी से सवाल, कोई क्यों बताए कि हनीमून मनाने कहां जा रहा?

इसके पहले दलाई लामा ने बुद्ध स्मृति पार्क के पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में जाकर पूजा अर्चना की। बौद्ध भिक्षुओं ने इस दौरान विश्व शांति, आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और रिश्तों को मजबूत करने की प्रार्थना की। इससे पूर्व हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। दलाई लामा ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री आवास पर सूत्तपाठ

बुद्ध स्मृति पार्क के बाद दलाई लामा ने 7, सर्कुलर रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग में बोधि वृक्ष के समक्ष परंपरागत तरीके से नीतीश कुमार के साथ पूजा अर्चना की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।