विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना सेक्स स्कैंडल: निखिल के पिता और भाई को कोर्ट से नहीं मिली राहत

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 06 Apr 2017 01:02 PM (IST)Updated: Thu, 06 Apr 2017 10:41 PM (IST)

बिहार के चर्चित सेक्स स्कैंडल और पूर्व मंत्री की बेटी के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी निखिल प्रियदर्शी के ...और पढ़ें

पटना सेक्स स्कैंडल: निखिल के पिता और भाई को कोर्ट से नहीं मिली राहत
पटना सेक्स स्कैंडल: निखिल के पिता और भाई को कोर्ट से नहीं मिली राहत

पटना [जेएनएन]। बिहार के चर्चित सेक्स स्कैंडल और पूर्व मंत्री की बेटी के साथ यौन शोषण मामले में आरोपी निखिल के बाप-भाई का जमानत याचिका सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है। दोनों द्वारा दो मामले में जमानत याचिका दाखिल हुई थी।

पूर्व मंत्री की बेटी के साथ यौन शोषण के मामले में केस दर्ज होने के बाद एसआइटी ने ढ़ाई महीने बाद निखिल प्रियदर्शी के भाई मनीष प्रियदर्शी को पटना एयरपोर्ट के पास गिरफ्तार किया था। उस समय मनीष के साथ निखिल के तीन सहयोगी गौरव, प्रेम प्रकाश पांडेय और प्रकाश राज को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 

यह भी पढ़ें: जब कुएं का ठंडा पानी देख बापू ने कहा था-यहां स्नान करेंगे

वहीं निखिल प्रियदर्शी और उसके पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद सिन्हा भी केस दर्ज होने के बाद लंबे समय तक फरार रहे। करीब ढ़ाई महीने के बाद उत्तराखंड की पुलिस ने गढ़वाल जिले के लक्ष्मण झूला के पास से गिरफ्तार किया था। उसके बाद उन्हें पटना लाया गया और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें: BSSC SCAM: मुंबई में छिपे हैं सीके अनिल, सुधीर कुमार को रिमांड पर लेगी एसआइटी