Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरिराज के बयान पर उबले कांग्रेसी, दिनभर होता रहा विरोध-प्रदर्शन

    By pradeep Kumar TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 02 Apr 2015 06:35 PM (IST)

    केन्द्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई नस्लीय टिप्पणी के बाद कांग्रेस में उबाल आ गया है। भाजपा नेता के इस बयान ने कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मुहैया करा दिया है।

    पटना। केन्द्रीय मध्यम एवं लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई नस्लीय टिप्पणी के बाद कांग्रेस में उबाल आ गया है। भाजपा नेता के इस बयान ने कांग्रेस को बैठे-बिठाए एक मुद्दा मुहैया करा दिया है। बुधवार को गिरिराज सिंह के पटना स्थित आवास पर प्रदर्शन और अंडे-टमाटर बरसाने के बाद गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में बिहार में कांग्रेस की जिला इकाइयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गिरिराज सिंह का पुतला दहन किया। मुजफ्फरपुर में तिरहुत प्रमंडल के कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार ने जिला न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में गिरिराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को हाजीपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी साथ ही राहुल गांधी की तुलना मलेशिया के लापता विमान से की थी, जिसे लेकर भाजपा और उसके नेता को विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि बाद में गिरिराज सिंह ने अपने बयान के लिए माफी मांगी ली थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को कांग्रेस की पटना की जिला और ग्रामीण इकाई के नेताओं ने कारगिल चौक पर केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन किया और भाजपा की केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दूसरी ओर युवा कांग्रेस के नेताओं ने बोङ्क्षरग रोड चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे का पुतला फूंका। प्रदेश महिला कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने डाकबंगला चौराहे पर पुतला फूंक केन्द्र की भाजपा सरकार के मंत्रियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    भागलपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने गिरिराज सिंह का पुतला जलाकर अपना विरोध प्रकट किया। समाचार लिखे जाने तक विभिन्न जिलों से केन्द्रीय नेताओं के पुतला फूंके जाने का समाचार प्राप्त हो रहा था। इधर तिरहुत प्रमंडल के कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार ने जिला एवं मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद कोर्ट ने मंत्री गिरिराज सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। पटना कारगिल चौक पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस उपाध्यक्ष रामचंद भारती, प्रवक्ता एचके वर्मा, जया मिश्रा, डॉ. विनोद शर्मा, आजमी बारी, महानगर कमेटी के राजकुमार राजन, ग्रामीण जिला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार समेत दूसरे कई नेता मौजूद थे। बोङ्क्षरग रोड में पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुमार आशीष जबकि डाकबंगला पर महिला कांग्रेसियों के कार्यक्रम का नेतृत्व अमिता भूषण ने किया।

    comedy show banner
    comedy show banner