विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम नीतीश ने चेताया - सोशल मीडिया पर ना करें भरोसा, सतर्क रहें, वर्ना...

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 09:12 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 10:01 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी निश्चय यात्रा के दौरान कहा कि सोशल मीडिया से सावधान रहने की जरूरत है। पता नहीं वो लोग क्या दिखा दें? क्या बता दें?

News Article Hero Image

पटना [राज्य ब्यूरो]। 'हर घर बिजली लगातार' निश्चय के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर इन दिनों पता नहीं क्या-क्या चलता रहता है। सतर्क रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वे एक न्यूज चैनल देख रहे थे। सोशल मीडिया के एक पोस्ट का जिक्र था। उस पोस्ट में कहा गया था कि एक सेवा विमान से सेना के बहुत सारे जवान यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान जवानों ने खाना नहीं लिया। तभी विमान में बैठे एक व्यक्ति ने अपने खर्च पर सभी जवानों को खाना देने की बात कही। जबकि हकीकत यह है कि सेना के जवान सेवा विमान से नहीं निकलते हैैं।

एक साथ जब उनकी यात्रा होती है तो सेना के विमान का इस्तेमाल होता है या फिर ट्रेन में उनके लिए अलग से इंतजाम होता है। जिस व्यक्ति ने खाना दिए जाने की बात कही थी उससे जब चैनल के रिपोर्टर ने संपर्क किया तो उसने कहा कि मैैंने तो बस पोस्ट शेयर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी जानिए कि यूरोपीय यूनियन से इंग्लैैंड के अलग होने की वजह भी सोशल मीडिया है।

पढ़ें - लालू ने ट्वीट कर पीएम पर बोला हमला, कहा - गरीबों के पेट की आंतें निकाल ली...

खुद देखी शिकायत निवारण की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी निश्चय यात्रा के दौरान वह लोक शिकायत निवारण केंद्रों का दौरा कर रहे हैैं। एक केंद्र पर उन्होंने खुद शिकायतों के निपटारे का काम देखा। एक मामला बिजली बिल अधिक आने का था। एक युवक ने शिकायत की थी कि उसे पच्चीस हजार रुपये का बिजली दिया गया है, जो सही नहीं है।

पढ़ें - उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा - देश भर के लोगों की निगाह बिहार पर

संबंधित इंजीनियर और युवक को बुलाया गया था। इंजीनियर पूरी जांच और रिपोर्ट के साथ पहुंचे थे। उन्होंने शिकायत सही होने की बात मानी। बताया कि बिल बारह हजार का होना चाहिए था। इस निर्णय से युवक भी संतुष्ट हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।