विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बजट को लेकर केंद्र पर हमलावर नीतीश, कहा- बिहार को कुछ नहीं मिला

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 01 Feb 2017 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2017 10:11 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र के आम बजट की आलोचना करते हुए इसे निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे बिहार को कुछ भी नहीं मिला है।

बजट को लेकर केंद्र पर हमलावर नीतीश, कहा- बिहार को कुछ नहीं मिला
बजट को लेकर केंद्र पर हमलावर नीतीश, कहा- बिहार को कुछ नहीं मिला

पटना [जेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पेश आम बजट को निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि इससे बिहार जैसे राज्यों को फायदा नहीं होगा। बजट में सवा लाख करोड़ के पैकेज की चर्चा नहीं होने पर निराशा जाहिर करते हुए नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को जोड़ने वाले सबसे बड़े तंत्र रेलवे का भी सत्यानाश कर दिया।

नीतीश कुमार ने कहा कि बजट से उन्हें काफी निराशा हुई है। बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में ठोस बात नही की गई है। ग्रोथ रेट में कमी से राज्यों पर भी प्रभाव पड़ना तय है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय बजट पेश, पूरी नहीं हुईं बिहार को विशेष पैकेज या या दर्जा देने की उम्मीद

नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कुछ नही किया। किसानों से जो वादे किए थे, उनपर एक कदम भी आगे नही बढे।

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए नीतीश ने कहा कि सेविका, सहायिका, आशा व रसोइया के लिए केंद्र ने कोई चिंता नहीं की। साथ ही पीएमजीएसवाइ सहित कई योजनाओं में केंद्र सरकार ने अपना शेयर घटाया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में बजट पर टकराते दिखे नेता, कोई बोला 'फ्लॉप' तो किसी ने कहा 'बहुत अच्छा'

नीतीश कुमार ने कहा कि कैशलेश और डिजिटल ट्राजेक्शन भारत में संभव नहीं है। नोटबंदी के परिणाम के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए थी, जो कि नहीं किया गया। नोटबंदी से क्या फ़ायदा हुए यह नही बताया गया। बेनामी संपत्ति और कालाधन के बारे में बजट ने कुछ भी नही बताया।

चुनाव सुधार पर भी बजट में कुछ नही है। चुनाव के दौरान पैसे का महत्व समाप्त किए बिना चुनाव सुधार नहीं होने वाला।

नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार बिहार के साथ अन्याय कर रही है। बिहार काे उसका वाजिब हक़ भी केंद्र नही दे रहा है। केंद्र सरकार के तीन साल बीतने वाले हैं, लकिन बिहार को अब तक कुछ नही मिला। देश में सिर्फ स्लाेगन चल रहा है, धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा।

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र ने रेल का बंटाधार कर दिया। रेलवे की स्वायत्तता समाप्त हो गई। अटल जी के समय में हमने रेलवे में सेफ्टी पर बहुत काम किया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ नारो से काम नही चलेगा। हमने नोटबंदी का समर्थन किया है, लकिन हमें भी नोटबंदी से क्या फायदे हुए, इसका जवाब चाहिए।