विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुरक्षा में सेंध : बिहारशरीफ जेल अधीक्षक के कक्ष में घुसा कैदी, दी हत्या की धमकी

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 31 May 2015 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2015 07:51 PM (IST)

बिहारशरीफ में एक सजायाफ्ता कैदी ने जेल अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में घुसकर उन्हें हत्या की धमकी दे डाली। इसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। सजायाफ्ता कैदी ने शनिवार की देर रात जेल अधीक्षक को कार्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जेल महकमा में हड़कंप मच गया।

रविवार की सुबह इस मामले में कैदी मनोज यादव के खिलाफ दीपनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है। अधिकारियों ने जेलर सुभाष यादव समेत तीन सुरक्षा कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

जेल अधीक्षक मोती लाल ने बताया कि शनिवार की देर रात वे कार्यालय में कार्य कर रहे थे तभी हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा मनोज यादव कक्ष में घुस गया। गाली-गलौज करते हुए उसने जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही जेल में तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कैदी को पकड़कर सेल में बंद कर दिया। कैदी के सेल से बाहर आने पर जेलर सुभाष यादव, बड़ा जमादार राजकिशोर शर्मा, गेटकीपर रामलखन शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के पीछे जेलर सुभाष यादव की साजिश भी हो सकती है। जिस तरह से सुरक्षा घेरे को तोड़कर कैदी उनके कमरे में आ धमका। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। जेलर कैदियों को पूर्व से ही संरक्षण देकर उन्हें भड़काने का काम करते रहे हैं। जेलर पहले भी विवादों से घिरे रहे हैं। उनपर 2002 में भी जेल में साजिश के तहत हमला करवाने का आरोप लग चुका है। पूरे मामले की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को दे दी गई है।