यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पढ़ें- बीजेपी के विजन डाक्यूमेंट के 50 प्रमुख वादें...
बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को राजधानी के मौर्या होटल में अपना विजन डाक्यूमेंट जारी किया। केंद्रीय वित्त ...और पढ़ें

पटना। बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को राजधानी के मौर्या होटल में अपना विजन डाक्यूमेंट जारी किया। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने पार्टी का विजन डाक्यूमेंट जारी किया। पार्टी ने बिहार के विकास के लिए 50 वादे किए हैं...
1. कृषि का पृथक बजट हर वर्ष पेश किया जाएगा।
2. आगामी तीन सालों में कृषि कार्य के लिए अलग फीडर के माध्यम से कम से कम 12 घंटे बिजली दी जाएगी, जबकि घरेलू स्तर पर 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
3. एक साल में हर खेत, हर गांव में बिजली पहुंचा दी जाएगी।
4. बिहार में एक नए कृषि विश्वविद्यालय व एक वेटनरी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
5. समय पर ऋण वापस करने वाले किसानों को शून्य फीसद ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
6. आवश्यकतानुसार नए प्रखंडों, अनुमंडलों, जिलों सहित सभी प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा।
7. सभी प्रखंडों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए दो लेन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।
8. हर गांव को बारहमासी पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा।
9. स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए 500 करोड़ रुपये का वेंचर कैपिटल फंड बनाया जाएगा।
10. प्रत्येक परिवार के मुखिया का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।
11. मुख्यमंत्री बाल-हृदय सुरक्षा योजना के तहत हृदय में सुरख जैसे रोगों का इलाज सरकारी खर्च पर किया जाएगा।
12. स्वास्थ्य परीक्षण कराकर प्रत्येक स्कूली बच्चे को स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर स्थिति में सरकार द्वारा इलाज कराया जाएगा।
13. अपराधिक, नक्सली व आतंकी घटनाओं में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को न्यूनतम दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
14. सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन आवास निर्माण के लिए दी जाएगी।
15. 2022 तक सभी गृहविहीनों को पेयजल, शौचालय व विद्युत सुविधा वाले आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।
16. सभी सरकारी सेवाओं को ईडीएस के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
17. ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जाएगा।
18. आपकी सरकार आपके हाथ योजना के तहत मोबाइल गवर्नेंस के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
19. प्रत्येक परिवार के एक व्यक्ति को साक्षर बनाया जाएगा।
20. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा पास करने वालों को 50 हजार व मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा।
21. शिक्षा ऋण गारंटी योजना लागू की जाएगी। इसके तहत तीन फीसद ब्याज दर पर उच्च शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
22. लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए सस्ते ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
23. कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षा राज्य के भीतर और बाहर प्राप्त करने के लिए विशेष छात्रवृत्ति उपलब्ध कराएंगे।
24. विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले छात्रों को सूचना उपलब्ध कराने के लिए विशेष ब्यूरो का गठन किया जाएगा।
25. सरकारी ऋण के लिए घर में शौचालय होने की अनिवार्यता को लागू किया जाएगा।
26. कोर्ट परिसर में आधुनिक सुविधायुक्त वकालतखानों का भवन निर्माण किया जाएगा।
27. सभी सड़कों, नहरों, तटबंधों के किनारें व शहरों के अंदर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करवाकर हरित पट्टी का निर्माण किया जाएगा।
28. सभी सरकारी भवनों व आवासों पर सौर ऊर्जा संयत्र लागए जाएंगे।
29. हर शहर में आवश्यकता के आधार पर स्टेडियम, आधुनिक सुविधायुक्त टाउन हॉल, अॉडिटोरियम, बाईपास, हाट आदि का निर्माण कराया जाएगा।
30. राजपत्रित पदाधिकारी से प्रमाण पक्ष सत्यापित कराने की बाध्यता को समाप्त कर सभी स्वअभिप्रमाणित प्रमाणपत्रों को मान्यता दी जाएगी।
31. युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
32 युवा उद्यमियों को निजी उद्योग के लिए प्रेरित करेने के लिए उद्यमी प्रशिक्षण केंद्रो की स्थापना की जाएगी।
33. व्यवसाय व उद्योग के लिए कारगर सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया जाएगा।
34. प्रखंड से जिला स्तर तक राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल , इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ स्थापित किए जाएंगे।
35. प्रदेश के शहरों में खाली पड़े स्थानों पर एक लाख छोटी दुकानों का निर्माण कर बेरोजगारों को दिया जाएगा।
36. कस्बाई स्तर पर महिला सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां उपभोक्ता भंडार, स्टोर्स का संचालन करेंगी। इन भंडारों में महिला सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की बिक्री के साथ ही जन वितरण दुकानें भी चलाई जाएंगी।
37. प्रसवोपरांत अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय हर प्रसूता को बच्चे के लिए शिशु मंजूषा किट दिया जाएगा।
38. मेरी बिटिया मेरा अभिमान योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में या किसी अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाली लड़कियों के माता-पिता को सम्मानित किया जाएगा।
39. गंगा किनारे बसे शहरों में गंगा आरती व अन्य शहरों में नदी व बड़े ताबालों के किनारे आरती का आयोजन किया जाएगा।
40. राज्य के किसानों को प्रति पंचायत 25 हजार पौधे वृक्षारोपरण के लिए दिए जाएंगे।
41. नदियों को जोड़ने की योजना पर जोर दिया जाएगा।
42. राज्य में अॉप्टिकल फाइबर नेटवर्क का जाल गांवों तक बिछाया जाएगा। इससे गांव तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट की पहुंच हो सकेगी।
43. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर अनूसूचित जनजाति बाहुलक्षेत्रों तक मोबाइल मेडिकल वैन और टेली मेडिसिन की सुविधा दी जाएगी।
44. 24 घंटे एंबुलेंस सेवा व ट्राॅमा सेंटर की व्यवस्था की जाएगी।
45. प्रमुख शहरों में हर साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बड़ी कंपनियों को यहां बुलाया जाएगा।
46. हर साल 10वीं-12वीं की 5000 छात्राओं को मेरिट के आधार पर स्कूटी दी जाएगी।
47. हर गरीब परिवार को हर साल एक जोड़ी धोती व साड़ी दी जाएगी।
48. सभी दलित, महादलित टोलों में एक रंगीन टीवी दिया जाएगा।
49. मेक इन बिहार, डिजिटल बिहार, स्किल्ड बिहार व स्वच्छ बिहार को बढ़ावा दिया जाएगा।
50. सभी प्रखंडों में मिनी आइटीआइ, उपखंडों में एक आइटीआइ, जिलों में एक पॉलिटेक्निक और प्रमंडलों में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
