विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीसा-शैलेष को समन जारी, मंगल पांडेय ने कहा-अभी तो शुरुआत है

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 24 May 2017 04:01 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 24 May 2017 11:40 PM (GMT+05:30)

आयकर विभाग ने लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश को समन जारी किया है, उनसे पूछताछ की ...और पढ़ें

मीसा-शैलेष को समन जारी, मंगल पांडेय ने कहा-अभी तो शुरुआत है
मीसा-शैलेष को समन जारी, मंगल पांडेय ने कहा-अभी तो शुरुआत है

 पटना [जेएनएन]। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेष को आज आयकर विभाग ने समन जारी किया है, अब अगले महीने की छह और सात तारीख को उन दोनों से पूछताछ की जाएगी। समन जारी होने के बाद भाजपा नेता मंगल पांडेय ने टिप्पणी की है कि लालू परिवार के भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही कार्रवाई की अभी तो शुरुआत है, आगे-आगे देखिए होता है क्या?

मंगल पांडेय ने कहा कि लालू अपने परिवार के भ्रष्टाचार के मास्टर माइंड हैं। बता दें कि भाजपा नेता सुशील मोदी ने ही लालू और उनके परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति का लगातार खुलासा करते रहे हैं। इसी के आलोक में लालू और उनके करीबियों की अवैध संपत्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग की टीम ने बाइस ठिकानों पर छापेमारी की थी। 

इस छापेमारी के बाद सोमवार को मीसा भारती के चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश अग्रवाल की भी गिरफ्तारी हुई है। उसके बाद उन्हें दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया और उनसे पूछताछ की गई थी। फिर आज मीसा भारती और शैलेश को नोटिस जारी किया गया है।