विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रपति चुनाव: UPA प्रत्‍याशी के चयन में बिहार की बड़ी भूमिका तय

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 07:58 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 18 Jun 2017 04:42 PM (GMT+05:30)

राष्ट्रपति चुनाव की सियासत तेज है। इसके लिए यूपीए के प्रत्‍याशी चयन में बिहार की बड़ी भूमिका तय मानी जा रही है। आइए देखें।

राष्ट्रपति चुनाव: UPA प्रत्‍याशी के चयन में बिहार की बड़ी भूमिका तय
राष्ट्रपति चुनाव: UPA प्रत्‍याशी के चयन में बिहार की बड़ी भूमिका तय

पटना [अरविंद शर्मा]। राष्ट्रपति चुनाव में पक्ष-विपक्ष की कवायद के बावजूद अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। सियासत धीरे-धीरे चुनाव की ओर बढ़ रही है। यूपीए के प्रत्याशी चयन में बिहारी नेताओं की बड़ी भूमिका दिख रही है।विपक्ष के एक होकर प्रत्याशी उतारने की स्थिति में बिहार से यूपीए को माइलेज मिलना तय है।

बिहार के सियासी समीकरण के मुताबिक राजग की तुलना में यूपीए प्रत्याशी को 8016 वोट अधिक मिल सकते हैं। लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों के मत मूल्यों के मुताबिक बिहार में राजग प्रत्याशी को कुल 35,522 वोट मिल सकते हैं। यूपीए के खाते में 43,538 वोट आ सकते हैं।

बिहार के प्रत्येक विधायक का मत मूल्य 173 है। लोकसभा और राज्यसभा के प्रत्येक सदस्य का मत मूल्य 708 है। इस हिसाब से लोकसभा में तो बिहार से राजग का पलड़ा भारी है, किंतु विधानसभा में नौ हजार वोट से अधिक का फासला है।

243 सदस्यीय विधानसभा में महागठबंधन के 178 एवं राजग के 58 सदस्य हैं। चार निर्दलीय व तीन भाकपा माले के भी सदस्य हैं। लोकसभा में बिहार के कुल 40 सदस्यों में राजग के 31 तथा महागठबंधन के सात सदस्य हैं। एक राकांपा एवं एक असंबद्ध (पप्पू यादव) सदस्य हैं। राज्यसभा में महागठबंधन के 11 और राजग के पांच सदस्य हैं।

फासले को प्रभावित करेंगे अन्य सदस्य
विधानसभा एवं लोकसभा के अन्य सदस्यों का झुकाव वोटों के अंतर को प्रभावित कर सकता है। दोनों सदनों में अन्य सदस्यों की संख्या के हिसाब से कुल मत मूल्य 2627 है। लोकसभा में राजद के असंबद्ध सदस्य पप्पू यादव एवं एनसीपी के सदस्य तारिक अनवर हैं।

यह भी पढ़ें: लालू के लाल तेजप्रताप को मिली राहत, पेट्रोल पंप लाइसेंस रद करने पर रोक

विधानसभा में चार निर्दलीय एवं तीन भाकपा माले के सदस्य हैं। इनका समग्र मत मूल्य 1211 है। निर्दलीय विधायक अनंत सिंह, बेबी कुमारी, धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं अशोक चौधरी राजग-यूपीए के मतों के फासले को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्‍या बिहार में योगी आदित्‍यनाथ को था आतंकी खतरा? सियासत तेज

फैक्ट फाइल
राजग के पक्ष में
लोकसभा सदस्य  : 21948
राज्यसभा सदस्य कुल : 3540
विधानसभा सदस्य कुल : 10034
कुल : 35522
.......

यूपीए के पक्ष में
लोकसभा सदस्य : 4956
राज्यसभा सदस्य : 7788
विधानसभा सदस्य : 30794
कुल : 43538
.......

अन्य
लोकसभा सदस्य : 1416
विधानसभा सदस्य : 1211
कुल : 2627
(नोट : बिहार में प्रत्येक विधायक का मत मूल्य 173 है और निर्वाचित सांसदों का मत मूल्य 708 है।)