विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू पर लगे आरोपों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, सुमो ने ट्वीट कर कसा तंज

By Kajal KumariEdited By:
Published: Mon, 15 May 2017 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 10:50 PM (IST)

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार ने तो मिट्टी घोेटाले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है लेकिन कार्रवाई कब करेंगे यह तो बताएं।

लालू पर लगे आरोपों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, सुमो ने ट्वीट कर कसा तंज
लालू पर लगे आरोपों पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, सुमो ने ट्वीट कर कसा तंज

पटना [जेएनएन]। भाजपा नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश ने आखिर 40 दिनों के बाद लालू के जमीन घोटाले पर अपना मुंह खोला तो है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। नीतीश ने अपने दो मंत्रियों लालू पुत्रों तेजस्वी और तेजप्रताप यादव पर लगे अपराधों पर क्यों नहीं कार्रवाई करते।

 Nitish opened his mouth on Lalu'land leela after 40 days but refused to take action rather protected their misdeeds.1/1

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 15, 2017

अगले ट्वीट में सुशील मोदी ने लिखा कि नीतीश कुमार जमीन और मिटटी घोटाले के आरोप में एफआईआर दर्ज कर तेजस्वी और तेजप्रताप की गिरफ्तारी क्यों नहीं करा रहे? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उनपर कार्रवाई नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी सरकार खतरे में पड़ जाएगी।

 2/1 Why Nitish has not filed FIR & stopped const of 750 cr Mall of Tejaswi which started without forest clearance.

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 15, 2017

सुशील मोदी ने पूछा कि कैसे बिना वन विभाग के मंजूरी के ही 750 करोड़ का मॉल बनाने का आदेश दे दिया गया।  नीतीश ने तेज प्रताप और तेजस्वी को औरंगाबाद सहित अन्य बेनामी संपत्ति को क्यों नहीं खारिज कर दिया?

 3/1 Why Nitish has not dismissed Tej Pratap & Tejaswi for not declaring Aurangabad & other benami property.

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 15, 2017

सुशील मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि जब मीडिया एेसे लोगों को बेनकाब करती है तो कहा जाता है कि मीडिया बिकी हुई है। नीतीशजी ने पटना चिड़ियाघर में इस्तेमाल की जाने वाली लालू की मॉल की जमीन की जांच के लिए पार्टी समिति का गठन क्यों नहीं किया?

 4/1 Nitish saying media shud investigate but when they expose they are branded doing Supari Journo & sold to Bjp.

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 15, 2017

यह भी पढ़ें: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

5/1 Nitishji why all party committee was not formed to investigate about Lalu's Mall soil used in Patna zoo?

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 15, 2017

 लालू रैली करेंगे या जेल में रहेंगे, कौन जनता है..... pic.twitter.com/lXt9ZSkbR6

— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) May 15, 2017

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।