यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एक युवती की दर्द भरी कहानी: दुष्कर्म,पंचायत, निकाह और फिर फोन पर तलाक
एक युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया फिर पंचायत बैठाकर निकाह का फैसला लिया गया। निकाह के बाद प्रताड़ना मिली और बाद में फोन पर तलाक मिल गया।

बेगूसराय [जेएनएन]। पहले दुष्कर्म, फिर सामाजिक पहल पर निकाह, फिर प्रताड़ना और बाद में मोबाइल पर तलाक। पांच साल से न्याय के लिए भटक रही पीड़िता ने अब एसपी कार्यालय में गुहार लगाई है। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला
पांच साल पूर्व लाखो ओपी क्षेत्र के रमजानपुर गांव में एक लड़की को अकेला पाकर गांव के ही एक युवक मो. शैवाल ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवार के लोगों को दी तो पूरा परिवार सकते में आ गया।
इस घटना को लेकर लड़की के परिवार वालों ने कानूनी लड़ाई को ठानी तो समाज के ठेकेदारों ने लोक लाज का वास्ता देकर लड़के के परिवार वालों से मध्यस्थता की। समाज के आगे लड़की के परिवार वालों की एक न चली। और बाद में लड़के और लड़की का निकाह स्थानीय मस्जिद में कर दिया गया।
लड़का हुआ लापता, लड़की वालों पर प्राथमिकी
निकाह के बाद भी लड़के वालों ने घर में शादी की बात कह कर दो माह तक लड़की को घर नहीं ले गए। पीड़िता ने बताया कि इस क्रम में एक दिन अचानक लड़का कहीं गायब हो गया और लड़के के परिवार वाले ने मेरे और मेरे परिजन पर लड़के के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद से हम काफी परेशान रहे। इस बीच कई वर्ष बीत गए।
वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की जब सामाजिक दबाव में ससुराल गई तो वहां उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इधर लड़का मो. शैवाल दुष्कर्म के आरोप से मुक्त होकर मौज मस्ती में लगा रहा, इधर पीड़िता जिल्लत की जिंदगी जीती रही।
ससुराल वाले करते थे मारपीट, युवक दूसरी शादी के फेर में
इधर एक बार जब आरोपी शैवाल दूसरी शादी करने के चक्कर में मस्जिद पहुंचा तो सूचना पाकर लड़की वाले भी वहां पहुंच गए जिसके बाद शैवाल वहां से किसी तरह फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने बताया कि घर में उसके साथ लगातार मारपीट की जाने लगी। उसे कमरे में बंद कर रखा जाने लगा।
एक दिन वह ससुराल वालों की पिटाई से बेहोश हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे भगा दिया। इस संबंध में फिर लाखो ओपी में मामला नौ मार्च को दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बदले छूट्टा घूमने के लिए छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: अपराधियों ने AK-47 से ठेकेदार को भूना, एक व्यक्ति को मारी गोली
इस बीच लड़के ने फिर नई चाल चली और गांव के सरदार को फोन पर लड़की को तलाक दे देने की बात कहकर उस रिवाज का फायद उठाया जहां तलाक कहकर शादी को तोड़ लेने का प्रावधान है। लड़की के परिवार वाले ने जब एक बार फिर से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने लाखो थाना पहुंची तो थाने में मामला दर्ज नहीं किया जा सका।