Bihar Politics: 'आज हमार संविधान खतरे में है...', मोदी और अमित शाह मुकेश सहनी ने साधा निशाना
मंगलवार को चुनावी सभाओं के दौरान विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री मौदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी को झूठ बोलने वाला कलाकार बताया है और इसी श्रेणी में अब गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो गए हैं। सहनी ने मंडल कमीशन लागू नहीं होने पर सवाल भी किया।
राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री को झूठ बोलने वाला कलाकार बताया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री तो झूठ बोलते ही हैं इसी श्रेणी में अब गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हो गए हैं।
मंगलवार को विभिन्न चुनावी सभाओं के दौरान सहनी ने कहा कि अमित शाह कल कह रहे थे कि कांग्रेस के कारण मंडल कमीशन लागू नहीं हुआ, लेकिन सवाल यह है कि वे दस साल से मोदी सरकार में हैं इन्हें कौन रोका रहा है। पुरानी बात दोहराने का कोई फायदा नहीं।
'आज संविधान खतरे में है'- सहनी
उन्होंने कहा कि जिस संविधान ने हम लोगों को अधिकार दिया आज वही संविधान आज खतरे में है। भाजपा संविधान को बदलने की साजिश कर रही है। भाजपा पैसे के बल पर एमएलए, एमपी को खरीद कर जनता द्वारा चुनी सरकार गिरा देती है, क्या यही लोकतंत्र है।
एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की
सहनी ने लोगों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की और कहा आज भाजपा सरकार केवल मंदिर मस्जिद, हिंदू मुस्लिम कर रही है। सरकार ने बिहार के लिए क्या किया भाजपा के नेता कभी इस पर बात नहीं करते।
उन्होंने लोगों से गरीबों के कल्याण वाली सरकार बनाने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की और कहा महागठबंधन के सरकार बनने से ही गरीबों को अधिकार मिल सकेगा।
ये भी पढे़ं-
Prajwal Revanna के अश्लील वीडियो पर आया Tejashwi Yadav का रिएक्शन, BJP से जोड़ दिया डायरेक्ट लिंक!