Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: पटना में राजस्थान वाली गर्मी, तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड; पढ़ें अगले तीन दिन के मौसम का हाल

Bihar Weather बिहार में आए दिन गर्मी की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। बिहार में राजस्थान जैसी गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को जैसलमेर और पटना का तापमान समान रहा। वहीं लू के चलते कई लोग बीमार हो रहे हैं। बिहार के कई स्थानों पर सतही हवा की गति 20-30 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना जताई है।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Fri, 26 Apr 2024 07:32 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 07:32 AM (IST)
बिहार में पारा हाई हुआ, लोगों का जीना मुहाल (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: आर्द्रता में कमी, बादलों का न बनना व राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने बिहार में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी समेत प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर ने मौसम के मिजाज को बदल दिया है। पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को पटना सहित 12 शहरों में लू यानी हीट वेव को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

बिहार में राजस्थान जैसी गर्मी

Bihar News: वहीं, इन स्थानों पर सतही हवा की गति 20-30 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना जताई है। राजधानी पटना समेत प्रदेश का तापमान राजस्थान (जैसलमेर) के आसपास बना हुआ है। गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री वृद्धि के साथ 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया जिला प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने 29 अप्रैल तक पटना सहित दक्षिणी भागों में गर्म दिन रहने के साथ लू (हीट वेव) को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए औरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार को पटना सहित गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, छपरा, दरभंगा, सुपौल, फारबिसगंज, डेहरी, मोतिहारी, जीरादेई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। पटना व आसपास इलाकों में गर्म हवा का प्रवाह 20-30 किमी प्रतिघंटा रहने से लोग परेशान रहे। पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज एवं मोतिहारी में गुरुवार को लू (हीट वेव) की स्थिति रही।

अगले तीन दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान 

27 अप्रैल : पटना सहित पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया जिले के कुछ स्थानों पर लू को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है।

28 अप्रैल : पटना, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया जिले में लू को लेकर चेतावनी। शेष भागों में गर्म दिन रहने के आसार।

29 अप्रैल : पटना, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, शेखपुरा, गया, जमुई, बांका, भागलपुर, पूर्णिया जिले में लू को लेकर चेतावनी। शेष भागों में गर्म दिन रहने के आसार है।

प्रमुख शहरों का तापमान :

शहर अधिकतम   न्यूनतम

पटना  41.0          26.5

गया    41.6          23.3

भागलपुर 40.4      23.7

मुजफ्फरपुर 39.4  25.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Bihar Politics: मतदान से पहले जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम; एक्शन शुरू

Manish Kashyap : भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, BJP में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी; क्या अब लड़ेंगे चुनाव?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.