Bihar Politics : इन छह सीटों पर कौन होगा उम्मीदवार? आज हो जाएगा फाइनल, सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी कांग्रेस की बैठक
Bihar Political News आज बिहार में कांग्रेस की बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी उन नामों पर सहमति व्यक्त करेगी जिन्हें बिहार की छह लोकसभा सीटों से मैदान में उतारा जाना है। बता दें कि अब तक छह सीटों कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भी काफी मायूसी है।
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशियों के चयन को लेकर रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक सुबह 10.30 बजे आयोजित की गई है। यह माना जा रहा है कि सीईसी की बैठक में बिहार के छह प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी।
अभी तक बिहार में कांग्रेस ने अपने हिस्से की कुल नौ सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। अभी तक छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। स्थिति यह है कि चौथे चरण के नामांकन का तीन दिन गुजर गया है पर अभी तक वहां पर प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।
चौथे फेज में कांग्रेस के हिस्से में समस्तीपुर (अनुसूचित जाति) की सीट महागठबंधन में प्राप्त हुई है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब, सासाराम एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है। यह माना जा रहा है कि रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अपने छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आज पहुंचेंगे नेथुआ
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह हेलीकाप्टर से मढ़ौरा के नेथुआ गांव रविवार को पहुंचेंगे। इस दौरान वे पूर्व मुखिया मुन्ना ठाकुर के यहां तिलकोत्सव में भाग लेंगे।
उनके आगमन को लेकर नेथुआ में हेलीपैड तैयार कर लिया गया है। साथ ही सभी सुरक्षा के मानकों को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी जायजा लिया है। वे दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे और करीब पांच बजे शाम में वापस लौटेंगे। इस दौरान अग्निशमन वाहन सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें-
Train Cancelled : आज आसनसोल-झाझा रूट पर 10 घंटे नहीं चलेगी ट्रेन, कई गाड़ियां रद्द; ये है कारण