Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार के 13 शहरों में 'लू' की चेतावनी, पटना के तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड; अलर्ट जारी

बिहार में झुलसाने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है। लू की चपेट में आने से कई लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसम विभाग ने 13 शहरों के लिए फिर से लू की चेतावनी जारी की है। लोगों को दोपहर के समय बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से परहेज करने के लिए कहा गया है। पटना का तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया।

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 20 Apr 2024 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 07:56 AM (IST)
बिहार में झुलसाने वाली गर्मी से होगा बुरा हाल (जागरण)

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी समेत प्रदेश में बीते तीन दिनों से पछुआ के तेज प्रवाह ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है। तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि, आर्द्रता में कमी व बादल नहीं बनने से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी व लू की चपेट में है।

loksabha election banner

शुक्रवार को पटना सहित 12 जिलों में गर्म दिन रहा। पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.4 डिग्री वृद्धि के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस माह का सबसे गर्म दिन रहा।

इन 13 शहरों के लिए लू की चेतावनी

मौसम विज्ञान ने शनिवार को मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के दक्षिण व पश्विम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के 13 शहरों के बेगूसराय, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, खगड़िया, रोहतास, गया, लखीसराय और जमुई जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पटना का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बीते वर्ष के बाद शुक्रवार को पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 19 अप्रैल 2023 को पटना का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पटना सहित 18 शहरों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक वृद्धि दर्ज की गई। 43.0 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा तीसरे दिन भी सबसे गर्म शहर रहा।

23 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के साथ गर्म दिन रहने की संभावना है। पटना सहित 11 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान-20 अप्रैल ( डिग्री सेल्सियस में)

शहर            तापमान

पटना             41.2

भोजपुर          42.3

शेखपुरा          43.0

औरंगाबाद       42.2

जमुई              41.8

नवादा             42.0

गया                42.1

डेहरी              41.6

नालंदा             41.3

बांका               41.3

जीरादेई           41.6

यह भी पढ़ें

UPSC Result 2023: सिविल सेवा में हिंदी माध्यम वाले छात्र क्यों पिछड़ रहे? ये वजह आ रही सामने; पढ़ें एक्सपर्ट की राय

Bihar Politics: लालू ने छपरा पहुंचते ही सबसे पहले किया ये काम, बेटी रोहिणी को जिताने के लिए कर ली प्लानिंग



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.