Bihar Crime News: बर्थडे पार्टी में हुई फायरिंग, शिक्षक की गोली लगने से मौके पर मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
गुरुवार की देर रात थाना अंतर्गत नीमा गांव में जन्मदिन के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फायरिंग हुए और फायरिंग के कारण शिक्षक मनोज सिंह 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मुलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकेश सिंह के पुत्र के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था।
नासंवाद सूत्र, धनरुआ। थाना अंतर्गत नीमा गांव में गुरुवार की देर रात जन्मदिन के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान की फायरिंग से शिक्षक मनोज सिंह 45 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज कर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक नीमा गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था।
ऐसे लगी गोली
बताया जाता है कि खानपान के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। शिक्षक मनोज भी कार्यक्रम में शामिल थे। इसी बीच देर रात कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। इस दौरान गोली नीमा गांव निवासी सह शिक्षक मनोज सिंह के कमर में लग गई।
गोली लगते ही मनोज सिंह कुर्सी से गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।खुशी का माहौल गम में बदल गया। मनोज सिंह नीमा गांव में ही मध्य विघालय में पदस्थापित थे।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शिक्षक मनोज सिंह की पत्नी ने रो-रो कर बताया कि साजिश के तहत पति की हत्या की गई है। गोली किसके द्वारा चलाई गई या जानबूझकर मारी गई जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया
पुलिस ने बताया कि जिस जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, लेकिन घटना के बाद सभी कैमरे तोड़ दिए गए और खून को पानी से धो दिया गया। साक्ष्य को मिटाने का प्रयास किया गया है।
घटना के बाद मुकेश सिंह का पूरा परिवार फरार है। इस बाबत थानेदार ललित विजय ने बताया कि गोली लगने से शिक्षक की मौत हुई है। स्वजन की ओर से लिखित शिकायत नहीं की गई है। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया।
ये भी पढ़ें-
Bihar Crime: पशु तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, दो दारोगा समेत पांच चोटिल