Bihar Politics : बिहार में I.N.D.I.A की सीटों का क्यों नहीं हो रहा बंटवारा? डिप्टी CM ने कर दिया खुलासा
Bihar Politics Lok Sabha Election 2024 बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज है। बदलते सियासी घटनाक्रम के साथ बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। अब इसी क्रम में विपक्षी दलों के महागठबंधन आईएनडीआईए में सीटों का बंटवारा नहीं होने को लेकर भाजपा ने जमकर हमला बोला है। पार्टी के नेता और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मीडिया बात करते हुए निशाना साधा।
एएनआई, पटना। Bihar Political News In Hindi : बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन आईएनडीआईए में सीटों का बंटवारा क्यों नहीं हो पा रहा है? यह सवाल सभी के मन में है। कारण कि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। हालांकि, इस सवाल का जवाब अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया है।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि एक भी सीट जीतने की उनकी (INDI गठबंधन) स्थिति नहीं बन रही है, इसलिए सीट का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।
महागठबंधन नेचुरल एलायंस नहीं : विजय सिन्हा
मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्हा ने बुधवार को कहा कि महागठबंधन के लोग नेचुरल एलायंस नहीं हैं। इन लोगों के अपने-अपने छिपे हुए एजेंडा हैं। अपना-अपना स्वार्थ है।
एक सूत्री अभियान है कि मोदी को रोकना। भ्रष्टाचारयुक्त, वंशवादी-परिवारवादी लोग जब निगेटिव एजेंडा लेकर चलेंगे तो इनके स्वार्थ की टकराहट में सीट का बंटवारा क्लियर नहीं होगा।
सब लोग डर रहे हैं कि कौन सी सीट लें जिसमें हमारी जीत की संभावना बन सके, क्योंकि बिहार में एक भी सीट पर जीत की उनकी स्थिति नहीं बन रही है। इसलिए ऊहापोह की स्थिति है और इसी वजह से सीट का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।
बाहुबली की लालू से मुलाकात पर भी दिया जवाब
विजय सिन्हा ने इसके बाद मीडिया के नवादा के बाहुबली की राजद सुप्रीमो लालू यादव से हुई मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि एक चीज मैं बता दूं कि विजय सिन्हा का राजनीति में प्रवेश बाहुबली के विरुद्ध ही हुआ है। जिन अशोक महतो को आज लालू यादव ला रहे हैं, उस अशोक महतो से विजय सिन्हा 2003 में चुनाव लड़ चुका है, तब लालू की सरकार ही थी। उस समय उनको भी पस्त किया है।
बड़े-बड़े क्रिमिनल से भी हम लोग चुनाव लड़े हैं। मुंगेर हो या चालीसों सीट बिहार की हो भाजपा के पक्ष में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में जनता का आशीर्वाद है। जनता की हवा एनडीए के साथ चल रही है।
पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल हो गए
इस सवाल पर सिन्हा ने कहा कि जो लोग भविष्य की तलाश में कांग्रेस या कहीं भी शामिल हो जाएं। बीजेपी इनको चारा नहीं डाल रही है तो ये लोग बेचारे हताश-निराश होकर जिस दुकान में बैठने की जगह मिलेगी, वहां जाकर बैठेंगे।
उन्होंने कहा कि राजद में तो पहले से ही बाहुबलियों का जमघट है। उन्होंने सवाल किया कि राजद में कौन लोग हैं? फिर जवाब देते हुए कहा कि जो ठेकेदार है, बाहुबली है या जो सत्ता में जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला है।
#WATCH | Patna: On Mahagathbandhan seat sharing, Bihar Deputy CM Vijay Sinha says, "The 'mahagathbandhan' is not a natural alliance and each party has its hidden agenda... They are corrupt and dynastic people moving ahead with a negative agenda. They are all fighting for seats… pic.twitter.com/rzTsyiOgJB— ANI (@ANI) March 20, 2024
यह भी पढ़ें