Move to Jagran APP

Bihar Politics: महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर खरगे करेंगे फाइनल बात, अखिलेश ने बताया कैसी है कांग्रेस की तैयारी

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि कांग्रेस की तैयारी बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर है। हालांकि चुनाव वह महागठबंधन के बैनर तले ही लड़ेगी। सीटों पर समझौते से लेकर कांग्रेस के दावेदारों पर अंतिम निर्णय के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद महागठबंधन में सीटों पर अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

By Raman Shukla Edited By: Mohit Tripathi Published: Sat, 16 Mar 2024 10:13 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2024 10:13 PM (IST)
महागठबंधन की सीट शेयरिंग पर खरगे करेंगे फाइनल बात। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के बावजूद महागठबंधन में अभी सीटों पर अंतिम समझौता नहीं हुआ है। ऐसे में बिहार कांग्रेस की तैयारी सभी 40 लोकसभा सीटों पर है। हालांकि, वह चुनाव महागठबंधन के बैनर तले ही लड़ेगी।

loksabha election banner

बहरहाल सीटों पर समझौते से लेकर कांग्रेस के दावेदारों पर अंतिम निर्णय के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी।

शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में 54 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की पहली बैठक हुई। उसमें स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन राणा केपी सिंह के साथ सदस्य जयवर्द्धन सिंह और इवन डिसूजा भी उपस्थित थे।

सभी 40 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी: अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की तैयारी है। महागठबंधन के अंतिम निर्णय के बाद अपने मजबूत और जिताऊ प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

बैठक में सदस्यों ने विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की संभावना और दावेदारों की वास्तविक स्थिति के बारे में जानकारी साझा की।

इस दौरान डॉ. शकील अहमद खान, कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, अनिल कुमार शर्मा, विजय शंकर दूबे, कृपानाथ पाठक, राजेश कुमार आदि बैठक में उपस्थित रहे।

जदयू ने प्रमंडलीय प्रभारियों को सरकार के काम को डिजिटल मोड में पहुंचाने का दिया टास्क

जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रमंडलीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस क्रम में उन्हें यह निर्देश दिया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में विकास से जुड़े जो काम हुए हैं उसे डिजिटल मोड में लोगों तक पहुंचाएं।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के प्रमंडलीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हुई। रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमंडलीय पदाधिकारियोंं से सात सदस्यीय बूथ कमेटी के गठन से संबंधित फीडबैक लिया गया।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है। इसे साकार करने को ले पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को तन-मन से जुट जाना है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहा कि बूथ स्तर, पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए।

यह भी पढ़ें: BPSC TRE 3.0: पेपर लीक के पीछे कौन-सी ताकत? Tejashwi Yadav के इन तीखों सवालों क्या जवाब देंगे नीतीश कुमार

BPSC TRE 3 Paper Leak: बिहार शिक्षक भर्ती का पेपर कब और कैसे लीक हुआ? EOU की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.