Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नया अपडेट, BJP विधायक ने दी बड़ी जानकारी
Bihar Politics बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नई जानकारी सामने आई है। बीजेपी नेता नीरज बबलू ने जानकारी देते हुए बताया कि आज का मंत्रिमंडल विस्तार टल गया है। फिलहाल कोई डेट फाइनल नहीं हुई है यह कल भी हो सकती है नहीं तो परसो या अन्य दूसरे दिन भी हो सकती है। उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर भी जवाब दिया।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार टलने की जानकारी सामने आ रही है। भाजपा के दिग्गज विधायक नीरज बबलू ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी पार्टी की तरफ से नहीं आई है। नीरज बबलू ने कहा कि आज मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा। अभी इसे लेकर डेट फाइनल नहीं हुई है। कल हो जाए या उसके बाद कभी भी हो जाए।
नीरज बबलू ने सीट शेयरिंग को लेकर भी बात की। नीरज बबलू ने कहा कि सीट शेयरिंग पर बात लगभग फाइनल हो गई है। कहीं कोई मतभेद नहीं है। वहीं मंत्री कौन बनेगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा और जेडीयू का नेतृत्व तय करेगा।
क्या भाजपा ने अभी तक नहीं सौंपी सूची
बताया जा रहा है कि भाजपा ने अभी तक अपने उन विधायकों की सूची नहीं सौंपी है जिन्हें मंत्री बनाया जाना है। वहीं जेडीयू भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं दिख रही है। हालांकि, आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही सबकुछ क्लियर हो जाएगा।
मंत्रियों पर बढ़ रहा काम का बोझ
दरअसल, एक-एक मंत्री के पास 5 से अधिक मंत्रालय हैं जिसकी वजह से काम का बोझ बढ़ता जा रहा है। इसलिए अब बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना जरूरी माना जा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि कब तक इसका निर्णय हो पाता है।
यह भी पढ़ें