Move to Jagran APP

'शराबबंदी वाले राज्य का...', तो स्कॉटलैंड इसलिए गए नीतीश कुमार! Prashant Kishor के इस बयान से JDU में मचेगी हलचल

Bihar Political News बिहार के सीएम नीतीश कुमार इंग्लैंड दौरे पर हैं। जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी उनके साथ गए हैं। इंग्लैंड में अब तक नीतीश कुमार कई जगहों का दौरा कर चुके हैं। इस संबंध में कई तस्वीरें भी सामने आईं हैं। इस दौरे को लेकर प्रशांत किशोर ने हमला बोला है। इस यात्रा को उन्होंने शराब से जोड़कर बताया है।

By Mukul Kumar Edited By: Mukul Kumar Published: Sun, 10 Mar 2024 01:34 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2024 01:34 PM (IST)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गुरुवार को इंग्लैंड की यात्रा पर दिल्ली से रवाना हो गए। जदयू (JDU) के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी उनके साथ गए हैं। मुख्यमंत्री की इंग्लैंड यात्रा के संबंध में बताया गया कि वह सबसे पहले इंग्लैंड की साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे।

loksabha election banner

पटना में बन रही साइंस सिटी को केंद्र में रखकर इंग्लैंड में वह साइंस सिटी देखने गए। इसके अलावा, इंग्लैंड में वह निवेशकों से भी मिले। इनमें मुख्य रूप से भारतीय मूल के बिहार के रहने वाले लोग शामिल हैं।

उन्हें बिहार में निवेश के लिए मुख्यमंत्री आमंत्रित किया। इस क्रम में उन नीतियों की भी चर्चा हुई, जो राज्य सरकार बिहार में निवेशकों को उपलब्ध करा रही है।

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश पर बोला हमला

सीएम के इस दौरे पर प्रशांत किशोर (Prashant  ने हमला बोला है। अररिया में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का यह अंतिम दौर चल रहा है, जितना हाथ-पांव मारना है मार लें, कुछ दिनों की राजनीत बची है। जदयू दल का भविष्य नहीं है, यह खत्म हो रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम स्कॉटलैंड गए हैं, वह इसलिए गए हैं ताकि बिहार में निवेश आ सके। स्कॉटलैंड व्हिस्की के लिए जाना जाता है, वहां इसकी इंडस्ट्री है। यह देश स्कॉच के लिए फेमस है। तो शराबबंदी वाले राज्य के मुख्यमंत्री क्यों गए हैं वहां? 

उन्होंने कहा कि 18 साल में नीतीश कुमार को स्कॉटलैंड मिला जाने के लिए? शराबबंदी लाखों करोड़ का नुकसान करा रहे हैं और स्कॉच बनाने वाले देश में इन्वेस्टमेंट के लिए जा रहे हैं। इससे बड़ी हास्यास्पद बात क्या हो सकती है।  

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: चुनाव से पहले नीतीश ने Tejashwi Yadav के साथ फिर कर दिया 'खेल'! JDU में शामिल हुए ये तीन RJD नेता

Sand Mining Case: बिहार के एक और बालू माफिया पर ED की बड़ी कार्रवाई, लालू के करीबी सुभाष यादव अरेस्ट; दो करोड़ कैश बरामद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.