Chirag Paswan: चाचा को मात देने के मूड में चिराग! LJPR ने बनाई अलग स्ट्रेटजी, कार्यकर्ताओं को दे दिया बड़ा संदेश
Bihar Political News लोक सभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गईं हैं। एक तरफ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जनता के बीच जाकर चुनाव को लेकर पूरा जोर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जमुई से सांसद चिराग पासवान भी इस मामले में पीछे नहीं है। उनकी पार्टी ने मैदान में उतरने की रणनीति सेट कर ली है।
जागरण टीम, आरा/भागलपुर। Lok Sabha Election 2024 लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर आरा में लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान की अध्यक्षता में श्री कृष्णा चेतना सभागार आरा में जिला के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
राजेश्वर पासवान ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवम प्रखंड अध्यक्षों से आग्रह किया कि वह पंचायत अध्यक्ष के द्वारा बनाए गए बूथ अध्यक्षों से हर बूथ पर 10 यूथ बनाएं। उसी में से एक व्यक्ति को बूथ स्तर का एजेंट बनाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) के हाथों को मजबूत करने के लिए तैयार रहें। बैठक को संबोधित करने वालों में शशिकांत त्रिपाठी, कमलेश सिंह, पिंटू तिवारी, धीरज कुमार, संतोष पासवान आदि प्रमुख थे।
शहकुंड में हुई बैठक
भागलपुर के शाहकुंड प्रखंड के किशनपुर अमखोरिया पंचायत में लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के संगठात्मक जिला, प्रखंड, पंचायत, बूथ स्तर को लेकर मंगलवार को बैठक की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सौरव तिवारी एवं जिला संयोजक सुबोध पासवान ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को एक बूथ 10 यूथ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन पर भी हम कार्यकर्ताओं को काम करना है। बैठक में प्रदेश सचिव सौरव तिवारी, पियूष पासवान, जिला संयोजक सुबोध पासवान, पूर्व प्रत्याशी नीलम देवी, सरोज सिंह आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-