विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंद हुए पांच सौ व हजार के नोट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे ये जोक...

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 11:25 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM (IST)

भारत में 500 व हजार रुपयों के नोटों पर बुधवार से बैन लग गया है। इसपर सोशल मीडिया पर तरह-तरह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम देश में पांच सौ व एक हजार रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला क्या लिया, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के जोक छा गए। लोगों ने इसे अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुत किया। आइए, देखें...

- मैं धारक को 5 सौ व 1 हज़ार रूपये अदा करने का वचन वापस लेता हूं! - गांधी जी 😄

- अमेरीकी वोटों की गिनती में व्यस्त, भारतीय नोटों की गिनती में।

- मोदी जी भी कमाल हैं, अस्पताल में छूट दे दी। उन्हें पता था कि आज रात कई लोगो को अस्पताल जाना पड़ सकता है। - चीटिंग है- काला धन बाहर से लाने का कहा था, ये अंदर का निकाल रहे है।

- विवाह शादियों में हजार व पांच सौ के नोट शगुन डालने वालों को मार भी पड़ सकती है।

- आज रात जिस घर की लाइट जलती हुई दिखे समझो नोटोंं की गिनती चल रही है।

- सभी पतियों को आज पता चल जाएगा कि उनकी पत्नी ने कितना पैसा छुपा रखा है।

- हे भगवान, जिन्हें भी उधार दिया था वे सब आज ही पैसे वापस देने आ रहे हैं।

- मित्र परेशान होने की कोई बात नहीं, मैं आपकी पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बिना कुछ पूछे स्वीकार कर लूंगा।

- नोटों की रद्दी 12 रुपए किलो।

- पाकिस्तान के आधे प्रिंटिंग प्रेस बंद।

- आजाद भारत में आज पहली बार गरीब हंस रहा है और अमीर रो रहा है

- एक 9/11 में अमेरिका हिल गया, दूसरे 9/11में भारत हिल गया।