यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेल में महिला बंदी को सांप ने काटा, चिंताजनक

नवादा : मंडल कारा नवादा में शुक्रवार की सुबह एक विचाराधीन महिला बंदी रूबी देवी (35 वर्ष)को सर्प ने डंस लिया। उसे चिंताजनक हाल में सदर अस्पातल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। बंदी जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के पसिया गांव की निवासी बतायी गई है। सुबह में महिला शौच के लिए गई थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद जेल में कैदियों के बदइंतजामी के आरोपों की पुष्टि हुई है।