विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कर्मचारियों को रिझाने में जुटे विभिन्न रेलवे यूनियन

By Edited By:
Published: Fri, 15 Feb 2013 01:13 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2013 01:15 AM (IST)

News Article Hero Image

पटना : पूर्व मध्य रेल समेत देश के तमाम जोनों में अप्रैल 2013 में कर्मचारियों की मान्यता के लिए गुप्त मतदान होना है। कौन सा यूनियन कितना प्रभावी है इसका अंदाज चुनाव के बाद मिल जाएगा। पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में कार्यरत तमाम कर्मचारी यूनियन अपनी पूरी ताकत प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। गुरुवार को बीपी सिंह के नेतृत्व में पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस की ओर से राजेन्द्र नगर कोचिंग कांप्लेक्स में विशेष जन संपर्क अभियान चलाया गया। कोचिंग कांप्लेक्स में कार्यरत ढाई हजार से अधिक कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए इसके शीघ्र निदान की मांग की गई।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की ओर से शशिकांत पांडेय ने मोर्चा संभाल रखा है। इस बाबत एके शर्मा ने बताया कि आज उनलोगों ने पटना जंक्शन के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों के बीच जनसंपर्क किया। इसके साथ ही राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर भी कर्मचारियों की जन समस्याओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों की समस्याओं के निपटारे के संबंध में मंडल रेल प्रबंधक से भी बात की गई है। उनके द्वारा सभी समस्याओं को शीघ्र दूर कर लेने का आश्वासन भी दिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर