विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम के मन की बात सुनने को जुटे भाजपाई

By JagranEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 03:07 AM (IST)

रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिलसा नगर परिषद के सैदनपुर गांव में पार्टी के वार्ड अध्यक्ष अजीत कुमार के आवास ...और पढ़ें

पीएम के मन की बात सुनने को जुटे भाजपाई
पीएम के मन की बात सुनने को जुटे भाजपाई

नालंदा। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिलसा नगर परिषद के सैदनपुर गांव में पार्टी के वार्ड अध्यक्ष अजीत कुमार के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने बड़े ध्यान से प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन को सुना। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजनेश विद्यार्थी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात में छठ महापर्व की चर्चा करते हुए कहा की भारत ही एक ऐसा देश है। जहां उगते हुए सूरज के साथ डूबते हुए सूरज की भी आराधना की जाती है । डायबिटीज बीमारी के संबंध में कहा कि पहले यह अधेड़ उम्र में होता था। लेकिन अब यह बच्चों और युवाओं में भी होने लगा है। इसके निदान के लिए आज के रहन सहन और खान पान में सुधार लाने के साथ योग व्यायाम को अपनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने सीमा पर तैनात सैनिकों को सम्मान देने की बात करते हुए उनके साथ दीपावली मनाई। देश में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा करते हुए उसके निदान बताएं ।उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को काफी सराहा। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रजनेश विद्यार्थी के अलावा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सियाशरण आर्य , जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, नगर मंत्री संजीव कुमार ,नगर उपाध्यक्ष नंदलाल साहू , विस्तारक विनोद कुमार ¨सह, विकास कुमार , धर्मवीर पासवान, संजय पासवान, सत्येंद्र कुमार, देवनंदन प्रसाद , संजय कुमार, अजीत कुमार, प्रभाकर पासवान समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।