विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पारदर्शिता के साथ ली जा रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 21 Mar 2017 03:09 AM (IST)

नालंदा। आयुध निर्माणी नालंदा परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय राजगीर मे नौ मार्च से प्रारंभ सीबीएसई बोर

पारदर्शिता के साथ ली जा रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
पारदर्शिता के साथ ली जा रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

नालंदा। आयुध निर्माणी नालंदा परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय राजगीर मे नौ मार्च से प्रारंभ सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा जारी है। इस परीक्षा केंद्र पर कुल 867 नामांकित परीक्षार्थियों में दसवीं कक्षा के 574 व बारहवीं कक्षा के 293 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। केौंद्राधीक्षक सह प्राचार्य रामजी ¨सह ने बताया कि आरपीएस स्कूल बिहारशरीफ के दोनों शाखाओं क्रमश: मकनपुर व कचहरी रोड तथा सैनिक स्कूल नालंदा के परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। उन्होंने कदाचार रहित माहौल में परीक्षा संचालन पर विशेष महत्व देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान नकल या चोरी पर नकेल कसने तथा विद्यार्थियों में अपने मेहनत के बल पर परीक्षा उत्तीर्ण होने के प्रति आत्मविश्वास जगाने को लेकर कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षो से यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के द्वारा परीक्षा केंद्र के रुप मे चिन्हित है। अभी तक इस परीक्षा संचालन में कदाचार की कोई भी शिकायत नहीं निर्गत है। इस क्रम में मीडिया प्रभारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान विद्यालय के प्रवेश द्वार पर से ही परीक्षार्थियों की गहन जांच कर प्रवेश दिया जाता है। वहीं विद्यालय प्रशासन द्वारा हर परीक्षार्थी के सी¨टग चेयर के समीप पानी का गिलास की व्यवस्था की गई है। ताकि इस जरूरत के दौरान उनकी एकाग्रता भंग न हो। परीक्षा संचालन के वक्त विद्यालय के शिक्षकों में मनोज कुमार, अरुण कुमार, एके ¨सह, रश्मि, राखी, पूनम, ऋषिकेश, वीणा, संतोष कुमार, डीसी प्रसाद, निर्मल सागर, आरपी राम, आरके ¨सह, नीतू, राजेश आदि को निरीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।