विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जविप्र का सफल संचालन कर रहीं महिला समूह

By Edited By:
Published: Mon, 11 Feb 2013 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2013 08:22 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण प्रतिनिधि, बिहारशरीफ : ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को जिले में चल रही आजीविका संबंधी विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। जिले में महिला समूहों द्वारा जविप्र दुकानों का अत्यंत सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले में जीविका परियोजना की शुरूआत वर्ष 2007 से हरनौत, राजगीर व सरमेरा प्रखंड में आरंभ किया गया। इस वित्तीय वर्ष में अन्य प्रखंडों में विस्तार करते हुए 18 प्रखंडों में यह योजना चल रही है। उन्होंने संबंधित प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं आजीविका विशेषज्ञ को सभी योग्य जीविका समूह सदस्यों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का सख्त निर्देश दिया है। इसके लिए सभी योग्य सदस्यों को वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन, स्वास्थ्य कार्ड, मनरेगा योजना आदि का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूबे में सर्वप्रथम प्रायोगिक रूप में जीविका महिला महिला समूहों द्वारा 24 जन वितरण प्रणाली दुकानों का संचालन कराया गया। जन वितरण प्रणाली का जीविका महिला समूहों द्वारा सफल संचालन महिला सशक्तिकरण की दिशा में आदर्श साबित हुआ। गायत्री ग्राम संगठन, राहूब, राजगीर को जिले में जन वितरण प्रणाली दुकान के सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिए खाद्य व आपूर्ति मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

डीएम ने बताया कि जीविका समूह सदस्यों को कृषि आधारित आजीविका कार्यक्रम जैसे श्री विधि से धान व गेहूं की खेती, जैविक सब्जी का उत्पादन, मुर्गा पालन, डेयरी मशरूम उत्पादन आदि से जोड़ा गया। अपनी लगन व मेहनत के बदौलत महिलाएं इस क्षेत्र में काफी बढ़ रही है। मशरूम उत्पादक जीविका महिला सदस्यों को करनाल स्थित संस्थान से पैकेजिंग की प्रशिक्षण दिलाई गई है। जिला परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि शीघ्र ही मशरूम को पैकेजिंग कार्य शुरू करा दें जिसकी विक्री सुधा आउटलेट से प्रारंभ की जायेगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर