विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में लगे पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे, 21 पर दर्ज हुई देशद्रोह की FIR

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 02 Oct 2017 07:52 PM (IST)Updated: Tue, 03 Oct 2017 10:59 PM (IST)

मुहर्रम जुलूस के दौरान शरारती तत्‍वों ने 'पाकिस्‍तान' लिखी जर्सी पहन 'पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। घटना को लेकर 21 के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

बिहार में लगे पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे, 21 पर दर्ज हुई देशद्रोह की FIR
बिहार में लगे पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे, 21 पर दर्ज हुई देशद्रोह की FIR

पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। मुहर्रम के दौरान तब सनसनी फैल गई, जब कुछ युवक 'पाकिस्‍तान' लिखी जर्सी पहनकर जूलूस में कलाबाजी दिखाने लगे। मुहर्रम जुलूस के दौरान 'पाकिस्‍तान जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए। इस सिलसिले में सोमवार को 21 लोगों पर देशद्रोह की एफआइआर दर्ज की गई है। घटना बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित योगापट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा कटहरी गांव में  रविवार को हुई।

यह है मामला

विदित हो कि रविवार को पिपरा कटहरी गांव से निकलने वाले मुहर्रम जुलूस में 'पाकिस्तान' लिखी जर्सी पहनकर कुछ लोगों ने सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश की। साथ ही 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। इससे तनाव हो गया।

बताया गया कि जुलूस में शामिल कुछ युवक सफेद व कुछ हरे रंग के कपड़ों में लाठी-डंडे से लैस होकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें हरे रंग की टी-शर्ट पर अंग्रेजी में 'पाकिस्तान' लिखा था। हालांकि, दोनों रंग के कपड़ों की ड्रेस में पीठ पर 'नौजवान कमेटी, पिपरा कचहरी टोला' लिखा था।
एसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

मुहर्रम जुलूस के दौरान इस कृत्‍य पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, एसपी विनय कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्‍वासन दिया। इसके बाद सोमवार को एसपी के आदेश पर 21 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।