विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजद समर्थकों ने किया एनएच जाम

By JagranEdited By:
Published: Fri, 28 Jul 2017 02:11 AM (IST)

राजद समर्थकों ने टायर जलाकर घंटों जाम रखा।

राजद समर्थकों ने किया एनएच जाम
राजद समर्थकों ने किया एनएच जाम

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच-77 पर अहियापुर के महम्मदपुर (सीआरपीएफ कैंप) के निकट गुरुवार को राजद समर्थकों ने टायर जलाकर घंटों जाम रखा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद नेता मनोज कुमार शर्मा, हीरा यादव, लालबाबू अंसारी और तरुण चौधरी सहित अन्य ने नीतीश पर धोखा देने का आरोप लगाया। जाम के चलते वाहनों की कतार लग गई। राहगीर फंसे रहे। कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई। वहीं मो. जमील व सर्वेश चौधरी का प्लेन का टिकट पास में रह गया। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राओं को पैदल ही घर जाना पड़ा। सूचना पर दलबल के साथ अहियापुर थानाध्यक्ष विजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।