विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेम विवाह की मिली ये 'सजा', सर्द रात में पीटते हुए गांव से निकाला

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 08:11 AM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2016 10:07 PM (IST)

एक ही गांव के युवक व युवती को प्रेम विवाह के पंचायत ने तालिबानी 'सजा' दी। सजा मानने से इंकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। एक ही गांव के युवक-युवती को प्रेम करना व विवाह की इच्छा जताना महंगा पड़ा। पंचायत ने उन्हें इस 'अपराध' के लिए गांव निकाला की सजा सुनाई। इसके बाद दबंगों ने दोनों को सर्द रात में करीब ढ़ाई बजे मारते-पीटते हुए गांव से बाहर कर दिया गया। घटना मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र की महेशवारा पंचायत इलाके में बीती रात हुई।

यह है मामला

महेशवारा पंचायत इलाके में एक युवक का गांव की लड़की से ही प्रेम हो गया। 14 दिसंबर को दोनों एक साथ कहीं चले गए। बाद में परिजन दोनों को बुलाकर वापस लाए। इस घटना को लेकर 17 दिसंबर की रात में पंचायत हुई, जिसमें दोनों ने प्रेम विवाह करने की इच्छा जताई।

इसपर पंचायत ने गांव से बाहर शादी करने का फरमान सुनाया तथा गांव में रहने की सजा के तौर पर 51 हजार रुपये व पांच मन चावल-दाल देने का आदेश दिया। लेकिन, युवक के परिजन इस फैसले को मानने को तैयार नहीं हुए। गांव की परंपरा के खिलाफ प्रेम विवाह करने तथा पंचायत के तालिबानी फैसला को नहीं मानने के इस अपराध के लिए गांव के दबंगों ने उन्हें मारपीट कर ढाई बजे रात में गांव से बाहर कर दिया।

चायपत्ती की जगह डाला जहर; पीने से गई दो की जान, छह की हालत गंभीर

मारपीट कर अधमरा कर दिया

युवक के पिता ने बताया कि 17 दिसंबर की पंचायत के फैसला को मानने का सामर्थ्य उनमें नहीं है, इसलिए इंकार किया। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने रात में उनके बेटे व लड़की को मारपीट कर अधमरा कर दिया। सर्दी की रात में दोनों को सरेआम सड़क पर पीटते हुए गांव के बाहर कर दिया गया।

सरपंच का मारपीट व गांव निकाला से इंकार

घटना की बाबत सरपंच युगल दास ने कहा कि पंचायत में यह निर्णय लिया गया था कि दोनों गांव से बाहर शादी करें। तय हुआ कि दोनों शादी कर लेते हैं तो गांव में भोज खिला दें। सरपंच ने मारपीट व गांव से बाहर करने की बात को गलत बताया।

उत्तर बिहार में आतंक का जाल बिछाना चाहता था यासीन भटकल, जानिए

पुलिस ने कहा, जानकारी नहीं

उधर, स्थानीय थाना प्रभारी जंगो राम के अनुसार उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इलाके के सीओ रामजी राय ने भी ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।