विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झाड़फूंक कराने तांत्रिक के पास पहुंची लड़की, बेटे ने मौका पाकर किया रेप

By Amit AlokEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 07:23 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 07:35 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में एक लड़की के बीमार पड़ने पर मां उसे तांत्रिक के पास ले गई। वहां तांत्रिक के बेटे ने मौका पाकर उसके साथ रेप किया।

झाड़फूंक कराने तांत्रिक के पास पहुंची लड़की, बेटे ने मौका पाकर किया रेप
झाड़फूंक कराने तांत्रिक के पास पहुंची लड़की, बेटे ने मौका पाकर किया रेप

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। आधुनिकता के इस युग में भी अंधविश्वास हावी है। इसके साथ जब अपराध मिल जाए तो वही होता है, जो सदर थाना क्षेत्र के मुशहरी की एक लड़की के साथ हुआ। बीमार होने पर डॉक्टर के बदले झाडफ़ूंक कराने कथित तांत्रिक के पास पहुंची एक किशोरी के साथ तांत्रिक के पुत्र ने मंगलवार की रात दुष्कर्म किया।

लड़की की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। पड़ोसियों व परिजनों की सलाह पर वह मां के साथ तांत्रिक शंकर साह के यहां झाडफ़ूंक कराने पहुंची थी। तांत्रिक व उसके पुत्र प्रेम साह ने लड़की की मां को खाना खाकर आने के लिए कहकर घर भेज दिया। इस बीच मौका देखकर तांत्रिक के पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की का आरोप है कि इसमें तांत्रिक व उसकी पत्नी की भी मिलीभगत थी।

घटना के बाद लड़की ने रात में घर जाकर इसकी जानकारी मां को दी। आज सुबह लड़की के बयान पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र फरार बताए जा रहे हैं।