विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब इंटरसिटी में लगेगा एसी चेयरकार कोच

By JagranEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 02:10 AM (IST)

अब इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी चेयरकार कोच में यात्री आराम से सफर कर सकेंगे।

अब इंटरसिटी में लगेगा एसी चेयरकार कोच
अब इंटरसिटी में लगेगा एसी चेयरकार कोच

मुजफ्फरपुर । अब इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी चेयरकार कोच में यात्री आराम से सफर कर सकेंगे। 16 मार्च से नई व्यवस्था शुरू होगी। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने रक्सौल से पाटलिपुत्र जाने वाली 15202 व 15201 इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक सामान्य बोगी को हटाकर वातानुकूलित कुर्सी यान कोच लगाने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि आरक्षण काउंटर के सिस्टम से कोच को जोड़ा जाएगा, ताकि काउंटर पर चेयरकार में सीट की बुकिंग हो। इसमें एक सीट बुक कराने पर हाजीपुर के लिए 215 रुपये व पाटलिपुत्र के लिए 230 रुपये लगने की संभावना है। हालांकि, किराया घट व बढ़ भी सकता है। वर्तमान में इंटरसिटी एक्सप्रेस में सभी सामान्य बोगी है। समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ने इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ ही सहरसा से पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में भी एक सामान्य कोच को हटाकर इसके स्थान पर एक वातानुकूलित कुर्सीयान कोच लगाने का निर्णय लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।