विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोबाइल पर फोन कर करता था गंदी बातें, लड़की ने दी एेसी सजा

By Kajal KumariEdited By: Kajal Kumari
Published: Tue, 18 Oct 2016 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 08:45 PM (IST)

एक छोटी सी स्कूल जाने वाली लड़की को एक मनचला रोज तंग करता था। मोबाइल पर फोन कर उससे अश्लील ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। एक लड़का एक छोटी सी स्कूल की बच्ची का मोबाइल कहीं से लेकर उससे रोज फोन कर गंदी बातें करता था। रास्ते में मिलने पर रोज छेडख़ानी करता था। छेड़खानी से त्रस्त किशोरी ने सोमवार को बहादुरी का परिचय देते हुए उस मनचले की बीच सड़क पर जमकर धुनाई कर दी। 

इस दौरान छोटी बहन ने भी बखूबी साथ दिया। दोनों बहनों ने मिलकर उसे जमकर पीटा फिर उसे पीटते हुए नगर थाने तक ले गई। अचानक शहर के मेन रोड में यह दृश्य देखकर भीड़ जुट गई। बाद में किशोरी ने उसे हवालात पहुंचाया और उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई।

घटना शहर के मथुरा हाईस्कूल गली की है। जहां लगातार मोबाइल पर कॉल से तंग आकर एक किशोरी ने मनचले को सबक सिखाने का मन बनाया। युवक के बताए समय व स्थान पर किशोरी बहन के साथ पहुंची। जान - पहचान के बाद युवक ने छेडख़ानी का प्रयास किया। पहले तो घबराई, लेकिन हिम्मत कर दबोच लिया।

फिर दोनों बहनों ने साथ मिलकर मनचले की खूब खबर ली। दोनों बहनें उसे पीटते हुए नगर थाने ले गई और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मधुबन, वार्ड चार निवासी मनीष कुमार के रूप में की गई है।

प्राथमिकी के अनुसार, रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्यारहवीं की छात्रा को अक्सर मोबाइल पर कॉल कर उक्त युवक परेशान करता था। किशोरी ने उसे सबक सिखाने की ठानी। सुबह युवक ने उसे मथुरा हाईस्कूल गली आने की बात कही। बहन के साथ पहुंची। उसके बाद जो हुआ उसके गवाह आसपास से गुजरने वाले लोग बने। आरोपी फिलहाल नगर थाना पुलिस की हिरासत में है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।