विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहादत दिवस पर याद किए गए रामफल मंडल

By JagranEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 10:28 PM (IST)

मुंगेर। किला परिसर स्थित होटल कर्ण विहार के सभागार में बुधवार को रामफल मंडल के शहादत दिवस समारोह का

शहादत दिवस पर याद किए गए रामफल मंडल
शहादत दिवस पर याद किए गए रामफल मंडल

मुंगेर। किला परिसर स्थित होटल कर्ण विहार के सभागार में बुधवार को रामफल मंडल के शहादत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ¨सधेश्वर मंडल ने की जबकि संचालन जिप सदस्य संजय ¨सह ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन ¨सघेश्वर ¨सह, पूर्व मेयर कुमकुम देवी, जिप सदस्य विनोद कुमार, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद लोगों ने रामफल मंडल के चित्र पर माल्यार्पन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले शहीद रामफाल मंडल की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व महापौर कुमकुम देवी ने कहा कि शहीद रामफल मंडल की जीवनी को समाज के हर तबके के लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। जिप सदस्य विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि कि इनके क्रांतिकारी साथियों ने निरीक्षक रामापति दूबे, हवलदार श्याम लाल ¨सह, चपरासी दखवेसी ¨सह को भी मार डाला था। अंग्रेजी शासन ने 23 अगस्त 1943 को भागलपुर जेल में शहीद रामफाल मंडल को फांसी की सजा दी। मौके पर जिप सदस्य संजय ¨सह, विमलेंदू राय, किशोर राय, सुनील राय, पंचलाल मंडल, अमरेंद्र कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।