विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोली से नहीं दबेगी किसानों की बोली

By JagranEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 03:00 AM (IST)

जिला परिषद कृषि उत्पादन समिति अध्यक्ष सह राजद नेत्री शारदा निराला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की बोली को गोली के माध्यम से दबाना चाहती है।

गोली से नहीं दबेगी किसानों की बोली
गोली से नहीं दबेगी किसानों की बोली

मधुबनी। जिला परिषद कृषि उत्पादन समिति अध्यक्ष सह राजद नेत्री शारदा निराला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की बोली को गोली के माध्यम से दबाना चाहती है। इसका ताजा उदाहरण मध्य प्रदेश में घटी घटना है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ किसान है। जिस देश में किसानों को अन्नदाता की संज्ञा दी गई है, सेना एवं किसानों के सम्मान में जय जवान-जय किसान का नारा दिया गया, उस देश में किसानों की बोली को गोली दबाना शर्मनाक है। राजद नेत्री शारदा निराला ने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत देश के भाजपा शासित राज्यों में किसान की स्थिति अच्छी नहीं है। इन राज्यों में किसानों की आवाज एवं वाजिब को भाजपा सरकार द्वारा दबाया जाता है। भाजपा शासित कई राज्यों में कर्ज में डूबे किसान खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैँ, लेकिन उनकी सुधि नहीं ली जा रही है। बिहार में आज तक किसी भी किसान ने खुदकुशी नहीं की है। इससे साबित होता है कि बिहार के किसानों की सुधि यहां की सरकार लेती रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत भाजपा शासित कई राज्यों में किसानों के साथ दमनकारी नीति अपनाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी आखिर चुप क्यों हैं? इस मामले में वे ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।