विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्यालय का ताला तोड़कर किताबों की चोरी

By Edited By:
Published: Tue, 05 Mar 2013 07:23 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2013 07:29 PM (IST)

News Article Hero Image

घोघरडीहा (मधुबनी), निप्र : स्थानीय थाना स्थित एक विद्यालय में ताला तोड़कर चोरों ने किताब चोरी कर ली तथा रजिस्टर को यत्र-तत्र फेंक दिया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक शशिकांत यादव ने आवेदन देकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

जानकारी हो कि नगर पंचायत वार्ड दस स्थित कन्या मवि के कार्यालय का ताला तोड़कर शिक्षकोपस्थिति और छात्रोपस्थिति रजिस्टर फेंक दिया और कार्यालय में रखे ट्रंक का ताला तोड़कर पूर्व विधायक देवनाथ यादव ऐच्छिक कोष से दी गई कहानी की किताबों में से 50 किताबों की चोरी कर ली। इधर विद्यालय के नजदीक घर वाले और आसपास के लोगों के मानें तो शाम होते ही विद्यालय पर कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने कहा कि जांच कर चोर हो या स्थानीय असामाजिक तत्व सख्त कार्रवाई होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर