विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनविरोधी है भूमि अधिग्रहण बिल : कांग्रेस

By Edited By:
Published: Tue, 24 Feb 2015 01:03 AM (IST)Updated: Tue, 24 Feb 2015 03:24 AM (IST)

संवाद सहयोगी, मधेपुरा : केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लायी गई भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सोमवार

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, मधेपुरा : केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लायी गई भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में सोमवार को कांगेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जिलेभर में धरना दिया। जिला मुख्यालय में भी कांग्रेस कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस नेताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने की मांग को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सदर प्रखंड उपाध्यक्ष आनंद कुमार झा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार नया भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया भूमि अधिग्रहण बिल को कांग्रेस पार्टी किसी भी हालत में पास नहीं देगी। यह बिल पूरी तरह से जन विरोधी बिल है। उन्होंने कहा कि नए भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ पार्टी की ओर से जिले के तमाम प्रखंड मुख्यालयों पर पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता एक दिवसीय धरना देकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने का काम किया। उन्होंने कहा कि बिल के खिलाफ पार्टी के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। जब तक सरकार लाए गए जन विरोधी बिल को वापस नहीं लेती है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

धरना कार्यक्रम में प्रभारी गणेश पासवान, नथ्थन ऋषिदेव, सौरभ कुमार, करमचन्द पासवान, विष्णुदेव यादव विक्रम, कर्ण कुमार, कामेश्वर यादव, प्रवीण कुमार पारो, कुलदीप नारायण यादव, राजा कुमार, जनक राम, गणेश कुमार, शशि भूषण मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

------------------------

संवाद सूत्र(मुरलीगंज)मधेपुरा: प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पु की अध्यक्षता में भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रमोद कुमार पप्पु ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। खासकर भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन पूरी तरह से किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सरकार की मनमानी को जनता कभी चलने नहीं देगी। केंद्र सरकार पूरी तरह से गरीब विरोधी कार्य कर रही है। मौके पर प्रो. कृष्णदेव प्रसाद यादव, केशर कुमार सिंह, प्रखंड काग्रेस कमिटि उपाध्यक्ष उमेस प्रसाद यादव, दलित प्रकोष्ट अध्यक्ष चन्द्रदेव राम, पिछड़ा सेल के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, चंद्र कुमार चांद फौजी, दयानंद यादव, संजय कुमार कंचन, सहदेव प्रसाद यादव, अभिनंदन यादव, प्रेमलता सिंह, राजेश्वर मंडल, मो अब्बास, महेन्द्र यादव सहित अन्य पार्टी के कार्यकत्र्ता मौजूद थे।