Move to Jagran APP

लोकतंत्र के पर्व को अपमानित कर रहे महागठबंधन के नेता : राजनाथ

कैमूर। भारत दुनिया का ऐसा इकलौता देश है जहां के ऋषि-मुनियों ने वसुधैव कुटुम्बकम का

By Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 05:57 PM (IST)
लोकतंत्र के पर्व को अपमानित कर रहे महागठबंधन के नेता : राजनाथ

कैमूर। भारत दुनिया का ऐसा इकलौता देश है जहां के ऋषि-मुनियों ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया था। लेकिन महागठबंधन के नेताओं ने बीफ पर चर्चा कर लोकतंत्र जैसे महापर्व को अपमानित कर दिया है। उक्त बातें मंगलवार को रामगढ़ हाई स्कूल के मैदान में भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के पक्ष में चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बुद्ध की धरती पर विकास की चर्चा होनी चाहिए। नौजवान बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी मिलनी चाहिए परंतु इसकी चिंता महागठबंधन के नेताओं को नहीं है। जाति - धर्म के नाम पर द्वेष फैलाने का कार्य कर रहे हैं। गो पालक वाले को गो मांस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। गृहमंत्री श्री सिंह ने जनसभा में उमड़ी भीड़ का अभिवादन हाथ जोड़ कर करते हुए पिछले दिनों स्थगित हुई चुनावी सभा को ले लोगों से माफी मांगी। राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था व किसानों की दुर्दशा को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति करने पर विश्वास नहीं करती। भाजपा शासित राज्यों के विकास की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश कभी बीमारू राज्य था लेकिन आज अपने बूते आत्म निर्भर बनकर न बाहरी लोगों को स्वावलंबी बना रहा है बल्कि दूसरे राज्यों को भी सहायता कर रहा है। लेकिन बिहार की दशा आज तक नहीं बदल सकी। राजनीतिक पंडित भी भाजपा शासित राज्यों के विकास की बात करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ का पुल बांधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वे ऐसे भारत के प्रधानमंत्री बने हैं जो हमेशा दूरदर्शी सोच रखते हैं। नौजवानों के रोजगार के लिए कौशल विकास योजनाओं का गठन किया गया है। मुद्रा बैंक की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके गठन हो जाने से तीन लाख नौजवानों को दस हजार से लेकर दस लाख तक का कर्ज कम दर पर मुहैया कराया जा रहा है। इसका लाभ बिहार के नौजवानों को मिलना शुरू हो गया है। बेरोजगारी के संकट से जूझ रहे नौजवानों को हुनरमंद बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। रामगढ़ को संवारने व सिंचने के लिए भाजपा अर्से से नेता की खोज कर रही थी। वह पार्टी को अशोक सिंह के रूप में मिल गया है। भारत - बंगलादेश सीमा की चर्चा करते हुए गृह मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस सीमा से कभी 13 लाख गायों की तस्करी होती थी। इसे रोकने का काम किया गया है। पाकिस्तान पर हमला करते हुए उन्होंने कहा क हमेशा सीमा पर पिट - पिट करने वाले को मुंहतोड़ जबाब देने के लिए सेना को पूरी छूट दे दी गई है। मैं एक बात साफ तौर पर आप लोगों को बता देना चाहूंगा कि राज्य में जो कोई मुख्यमंत्री बनेगा। मैं वचन दे रहा हूं कि हिंसा व गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार के मंत्री ही पैसा लेने में मशगूल है तो बिहार की जनता का यह भला कैसे कर सकते हैं। सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र पांडेय व संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह ने किया। सभा को सुजीत सिंह, मोहन दास गुप्ता, कृपा शंकर चौबे सहित अन्य ने भी संबोधित किया।

loksabha election banner

इसेंट

बिहार में मजबूत सरकार की जरूरत है

चांद,कैमूर। चांद प्रखंड मुख्यालय के संत तुलसीदास स्टेडियम में भाजपा के चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में मजबूत सरकार है। बिहार में विकास वाली सरकार बनायें। गृह मंत्री ने उपस्थित भारी जन समूह को संबोधित करते हुए खेत में पानी आता है, बिजली बराबर रहती है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का मंत्री चार लाख का घूस लेते पकड़ा गया। आप सभी लोगों ने टीवी और अखबारों में देखा होगा। गृहमंत्री ने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए सभी लोगों को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि बेरोजगार नौजवानों को स्किल डेवलपमेंट देकर रोजगारपरक बनाया जायेगा। उन्होंने मुलायम सिंह के बयान की ओर ध्यान दिलाया जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने भी महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने मांग की कि घूस कांड में शामिल सभी लोगों का नाम उजागर किया जाय। इसके अलावा सांसद छोटे लाल खरवार, चैनपुर से भाजपा के उम्मीदवार बृज किशोर बिंद, शशि कांत पांडेय आदि उपस्थित रहे।

-------

इंसेट

कांग्रेस से इस्तीफा

संसू रामगढ़ (कैमूर): वर्षो से कांग्रेस के जिला सचिव के पद पर कार्यरत पूर्व बीडीसी सर्वानंद चौबे ने जन सभा के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा दे भाजपा में शामिल हो गये।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.